Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन सोनी का देर शाम हुआ अंतिम संस्कार इस दुःख की घड़ी में महापौर ने स्व. के पत्नी को गले लगाकर व पकड़कर बधाया ढाढसखड़े लोगो के आँख में आये आँसू, महापौर ने हर पल सहयोग हेतु दिया आश्वासन।।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 06/01/2019 को सिंगरौली जिले के पुराने एवं वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन सोनी का आज अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया उनका उम्र लगभग 59 वर्ष

बताया जा रहा है और स्व. शिवपूजन सोनी के 3 पुत्र – 3 पुत्री है जिनमे से 1पुत्री – 2 पुत्र का शादी – विवाह हो चुका है जिसमे 1 पुत्री 2 पुत्र छोटे – छोटे बच्चे है जिनका उम्र लगभग 07 वर्ष लेकर 12 वर्ष के बच्चे व बच्ची है पूरा भरा परिवार छोड़ गये है ।

बताते है कि स्व.सोनी जी का साप्ताहिक अखबार “सिंगरौली का तूफान” व *”दर्पण”* जैसे अखबार के सम्पादक भी थे जैसे सूचना मिलते ही पत्रकार जगत में विश्वास नही हो रहा था लोग मजाक समझ रहे थे क्योंकि चलते – फिरते रहते थे और खुश मिजाज और सबसे मिलनसार वयक्तित्व के थे और लोग कहते है की समय आ जाता है तो उनका बुलावा होता है तो आ ही जाता है जो आया है उसे एक दिन जाना सुनिश्चित है मृत्यु ही सत्य है और कल रात

09:00 बजे के बाद सीने में हल्का दर्द था और उन्हें एनटीपीसी अस्पताल विध्यनगर में भर्ती कराया गया था जो कल रात लगभग 12:00 बजे उनको आराम मिलने के बाद अस्पताल से खुद पैदल चलकर बाहर आये और बैढन अपने निजनिवास बैढन के राजकमल होटल के पास आये फिर रात लगभग आज 01:00 बजे दूसरा अटैक आया तो सासे फूल रही थी और उठकर बैठे हुये थे आज सुबह लगभग 06:00 बजे तीसरा अटैक आते ही दम तोड़ चुके थे ।

निधन की सूचने मिलते ही स्थानीय समाजसेवी एवं वार्ड पार्षद – मधु शर्मा, नपानि महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, समाजसेवी- लक्ष्मीचन्द दुबे, सुरेश शर्मा, बैढन थाना प्रभारी नगर निरीक्षक – मनीष त्रिपाठी सहित कई पत्रकार साथी व अन्य लोगो ने इस दुःख की घड़ी में परिजनों को ढाढस बधाने हेतु लोगो का तांता लगा रहा ।

वहीं पर महापौर श्रीमती खैरवार ने स्वर्गीय श्री सोनी जी की पत्नी को ढांढस बढ़ाते हुये गले से लगकर हौसला देते हुये और कहा कि जो भी किसी प्रकार की जरूरत पड़ेगी तो मोबाइल से संपर्क जरूर करें वैसे भी हम बीच-बीच में आकर हाल-चाल लिया करेंगे ।

इस दुख घड़ी के मौके पर डॉ. कुणाल सिंह, पत्रकार – अखिलेश द्विवेदी, सुरेश पाण्डेय (फौजी), संतोष द्विवेदी, विकासदेव पाण्डेय, कामतानाथ केसरी, वाहेगुरु बंटू, नात – रिस्तेदार व मित्रजन सहित अन्य समाजसेवी एवं पत्रकार साथी मौजूद है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...