ग्वालियर- डीडी नगर कुशवाह मार्केट से स्कॉर्पियो सवार पांच युवकों ने नाबालिग छात्र का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद आरोपी युवकों ने छात्र को शनिचरा के जंगल में ले जाकर मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस ने जब जंगल की घेराबंदी की तो हमलावर रात में छात्र को कार में भदरौली के पास छोड़कर फरार हो गए। युवक छात्र पर कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं से दोस्ती कराने का दबाव बना रहे थे।
रात पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन को डायल 100 के पाइंट से डीडी नगर क्षेत्र से एक स्कॉर्पियो कार में कक्षा 10 के एक छात्र के अपहरण की सूचना मिली। सूचना की तस्दीक के लिए तत्काल टीआई वायएस तोमर को कार की घेराबंदी के लिए लगाया गया।

पुलिस को पता चला सफेद रंग की स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 09 बीडी 2531 शनिचरा की ओर गई है। इस पर पुलिस ने शनिचरा के रास्तों पर घेराबंदी। इसी दौरान रात लगभग 8.30 बजे शनिचरा के जंगल में एक स्कॉर्पियो कार के देखे जाने की सूचना मिली। इस पर अतिरिक्ति बल लेकर जंगल में पुलिस ने जब घेराबंदी की तो युवक कार व छात्र सचिन(16) पुत्र करन लोधी को कार में छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने कार को जब्त कर छात्र की रिपोर्ट पर एदल सिंह गुर्जर निवासी गिरगांव, रोहित गुर्जर निवासी डीडी नगर व तीन अन्य के खिलाफ अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
छात्र का पड़ोसी है एक आरोपी
अपहरण करने वाला एक युवक, छात्र का पड़ोसी है। छात्र से इस युवक की दोस्ती एक दिल्ली के युवक के माध्यम से लगभग 6 माह पहले हुई थी। यह पड़ोसी विगत कई दिनों से कोचिंग की एक छात्रा से दोस्ती कराने व उसका मोबाइल नंबर देने का दबाव बना रहा था। शाम भी यह युवक छात्र से साथ पढ़ने वाली छात्रा का नंबर देने को बोल रहे थे, लेकिन जब छात्र ने विरोध किया तब उसे खींच कर कार में ले गए।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal