Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

घटनाओं से बचना चाहते हैं तो अपने मोबाइल के फ्रंट कैमरे पर एक बिंदी चिपका लिया कीजिए

ग्वालियर
मोबाइल का फ्रंट कैमरा ब्लैकमेलिंग का अहम हथियार बनता जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिसमें मोबाइल का कैमरा हैक कर लोगों के निजी पल कैद कर लिए जाते हैं। बाद में उन्हें वायरल नहीं करने के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। अगर आप इस तरह की घटनाओं से बचना चाहते हैं तो अपने मोबाइल के फ्रंट कैमरे पर एक बिंदी चिपका लिया कीजिए। जब जरूरत हो उसका उपयोग करें बाद में उसे बिंदी से ढंक दें। मैं खुद भी अपने मोबाइल कैमरे और कंप्यूटर के वेब कैम पर बिंदी लगाकर रखता हूं। फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग भी कैमरे पर बिंदी लगाकर रखते हैं।
 
यह कहना है साइबर लॉ कंसल्टिंग के संस्थापक और अध्यक्ष प्रशांत माली का। । माली ने साइबर वायेज के तहत 2019 में देशभर के 101 शहरों में लोगों को इस तरह के कार्यक्रमों से साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करने का मिशन शुरू किया है।
 
इसलिए जरूरी कैमरा छुपाना
 
माली कहते हैं कि पोर्नोग्राफी इंडस्ट्री में वेबकेम लाइव वीडियो की सबसे ज्यादा मांग है। इसलिए इनकी सप्लाई के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। कुछ समय पहले एक नन के साथ इसी तरह का मामला हुआ था। उसके मोबाइल को किसी ने बीफ्रेंड कर दिया था और बेडरूम में उसके निजी पलों को कैद कर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। हिम्मत कर उसने बहन को किस्सा बताया। ऐसे कई मामले तो सामने ही नहीं आ पाते। कई बार लोग इनके चंगुल में फंसकर पैसा देते रहते हैं।
 
 
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में रखें सावधानी
 
एप के जरिए जिस तरह आप मिनटों में अपने अकाउंट से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, उसी तरह मिनटों में आपकी जानकारी के बिना आपके अकाउंट से पैसे गायब भी हो सकते हैं। टेलीकॉम कंपनी को सिम ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट करके दूसरी सिम डालकर उस पर आए ओटीपी से घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसलिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में सावधानी बरतें।
 
 
12 फ्रॉड फाइनेंशियल एडवाइजरी कंपनियां इंदौर में
 
माली के अनुसार इंदौर में करीब 12 फाइनेंशियल एडवाइजरी कंपनियां हैं जो फ्रॉड हैं। इनके खिलाफ सेबी और पुलिस की कार्रवाई होने पर ये राजस्थान या अहमदाबाद से काम करने लगते हैं। ये लोगों के अकाउंट खुलवाते हैं और गायब हो जाते हैं।
 
करीना कपूर ने जब मोबाइल बेचा तो शाहिद-करीना की क्लिप हुई वायरल
 
– अपना मोबाइल बेचने से पहले डाटा हटा दें। मालूम हो कि शाहिद कपूर और करीना की क्लिप करीना के मोबाइल बेचने के बाद ही वायरल हुई थी।
– मैट्रीमोनी साइबर फ्रॉड के भी काफी मामले सामने आ रहे हैं।
 
– साइबर एंड लॉ फाउंडेशन की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 85 फीसदी मामलों में तलाक की वजह सोशल मीडिया होता है। हाल ही में एक युवक ने शादी के 19 दिन बाद तलाक दे दिया क्योंकि पत्नी को उसके दोस्त ने स्माइली भेजी थी।
 
– ऑनलाइन गेमिंग से बच्चों के मनोविज्ञान पर बुरा असर हो रहा है। ऑनलाइन गेम्स के कारण बच्चे आपराधिक प्रवृत्ति के हो रहे हैं।
 
इस तरह करें सुरक्षा…
 
– स्क्रीन का पासवर्ड डालकर रखें।
 
– हर एप का पासवर्ड डालें।
 
– फोन एनक्रिप्टेड हो जिससे खोने पर डाटा किसी को न मिल सके।
 
– ऐसा फोन खरीदें जिसमें फोन ट्रैकिंग की सुविधा हो।
 
– फ्री वाई-फाई इस्तेमाल नहीं करें।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...