Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*एसडीएम ने खाद की दुकान को किया सील, दो और दुकाने निलंबित*

बलिया : अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचे जाने के आरोप में गुरुवार को तीन दुकानों को निलंबित कर दिया गया। उप जिलाधिकारी बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग ने सहतवार में आशीष खाद भंडार को सील कर दिया। साथ ही जरूरी कार्रवाई करने के लिए जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया। जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल भी तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार कैलाशनाथ को निर्देश दिया कि निर्धारित दर पर ही उर्वरक की बिक्री सुनिश्चित कराएं। प्रतिदिन वितरण की सूची मुख्यालय को उपलब्ध कराते रहें।
वहीं, हनुमानगंज के उर्वरक प्रतिष्ठान न्यू दुर्गा खाद भंडार एवं जगदंबा खाद भंडार को भी अधिक मूल्य पर यूरिया बेचे जाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कृषि अधिकारी ने एक बार फिर उर्वरक दुकानदारों को निर्देशित किया है कि उर्वरक की बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से ही करें।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...