बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बैढन नगर निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि कब्रिस्तान बैढन के पीछे कुछ लोग इकट्ठे होकर जुआ खेल रहे है जिस पर एक टीम को रवाना कर 06

लोगो को ताश के 52 पत्तों पर जीत हार का दांव लगाते गिरफ्तार किया गया और जिनके पास से ताश के 52 पत्ते व नगदी 5100/- रुपये जप्त किया गया और सभी जुआरियो को बैढन थाना लाकर चालानी कार्यवाही की गयी ।
बताया जा रहा है कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दिशा – निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक के सतत निगरानी में जुआ खेलते हुये 06 लोग जिसमे नाम इस प्रकार है चंदन साकेत, बद्रीनारायण शाह, मो.असरफ, रामजनम यादव, राजेश स्वीपर, विजय यादव को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से एवं फड़ वाले जगह पर कुल 5100/- रुपये नगदी जप्त किया गया है और धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी ।
वही पर कोतवाली प्रभारी बैढन द्वारा लगातार जुआ एवं नशे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है और आज रात्रि में गोभा चौकी प्रभारी द्वारा 04 लोगो को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया और जिनके पास से 1240/- रुपये नगद जप्त किये गये और वही खुटार चौकी प्रभारी – पवन शुक्ला द्वारा 70 पॉव अवैध प्लेन शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया इस तरह आज जुआ खेलते 10 लोगो को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिनके पास से करीब 7 हजार रुपये जप्त किये गये है ।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में एसआईं- पवन शुक्ला, प्रआर. डी.एन. सिंह, पुरूषोत्तम पाठक, पिंटू राय, आर- संजय सिंह, पंकज सिंह, मो.कौशर, धर्मेंद्र, संजीत,भारत पचाया, महेश, प्रवीण की भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal