Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया:आईटीआई में आयोजित रोजगार मेला में 430 को मिला रोजगार*

बलिया: शासन की मंशानुरूप अधिक से अधिक रोजगार मेला आयोजित करके बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने पर जोर है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में एक भव्य रोजगार मेला का आयोजन हुआ। इसमें कुल 430 बेरोजगारों को रोजगार मिला। इस रोजगार मेला में कुल 1307 अभ्यर्थी शामिल हुए। साक्षात्कार के माध्यम से 430 का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थी मार्केटिंग के क्षेत्र में बलिया, गाजीपुर, मऊ समेत पूरे पूर्वांचल में कार्य करेंगे।
रोजगार मेले में पटना की कम्पनी शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, पोंटी चड्ढा फाउंडेशन गाजियाबाद, ग्रामीण जेंट्स लिमिटेड, एक्वा हेल्थ केयर पटना, बिनूथना फर्टिलाइजर, एक्स जेंट एक्वा, जया शक्ति फाउंडेशन पटना ने साक्षात्कार के माध्यम से इन अभ्यर्थियों का चयन किया। रोजगार मेला को सफल बनाने में जिला सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय, सूचना अधिकारी बीएल यादव, कौशल विकास मिशन के मृत्युंजय सिंह, मनोज सिंह, अशोक यादव समेत रोजगार दफ्तर व आईटीआई के स्टाफ का सहयोग रहा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...