ग्वालियर-
नएवर्ष पर 31 दिसंबर की रात को शहर में नए साल के स्वागत के लिए मनने वाले जश्न के दौरान शरारती तत्वों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस सुरक्षा इंतजामों का खांका लगभग खींच लिया है। पुलिस का पूरा फोकस इस बार भी नशे की हालत में वाहन ड्राइव करने वालों पर रखेगा। पुलिस चेकिंग प्वॉइंट पर ब्रीथ एनालाइजर से नशेड़ी वाहन चालक को पकड़ेगी।

नशे की हालत में वाहन ड्राइव करते समय पकड़े जाने पर पुलिस वाहन को जब्त कर थाने पहुंचा देगी। नशा अधिक होने की स्थिति में आपको रात भी थाने में गुजरानी पड़ सकती है। इसके अलावा वाहनों की स्पीड कंट्रोल करने के लिए चिन्हित चौराहों व मार्गों पर यू आकार बरीकेट्स लगाकर वाहनों की स्पीड़ को कंट्रोल करेगी। 31 दिसंबर की रात को शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए शहर व देहात के थानों को अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया जाएगा।
ब्रीथ एनालाइजर में फूंक मारते ही पता चल जाएगा कि कितनी शराब पी रखी है- ट्रैफिक पुलिस के साथ थानों को भी नशेड़ी वाहन चालक को पकड़ने के लिए ब्रीथ एनालाइजर उपलब्ध कराए जाएंगें। चेकिंग प्वॉइंट पर दोपहिया व फोरव्हीलर वाहन चालकों को रूक कर ब्रीथ एनालाइजर फूंक मारने के लिए कहां जाएगा। फूंक मारते ही पता लग जाएगा कि चालक ने शराब पी है कि नहीं है। अगर पी है तो कितनी मात्र में पी है। नशे की हालत में वाहन ड्राइव करते हुए पकड़े जाने पर सबसे पहले पुलिस वाहन जब्त कर थाने पहुंचा देगी। उसके बाद कोर्ट में ज्ुर्माना भरने के बाद वाहन छोड़ा जाएगा। नशा अधिक होने की स्थिति में नए साल की सुबह का सूर्योदय भी थाने में होगा। इसलिए ड्रिंक कर वाहन ड्राइव करने से बचे।
स्पीड को कंट्रोल करने के लिए लगाए जाएंगें चेकिंग प्वॉइंट- पुलिस का दावा है कि वाहनों की स्पीड़ कंट्रोल करने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर चेकिंग प्वॉइंट लगाए जाएंगें। प्वॉइंट बैरीकेट्स इस तरीके से लगाए जाएंगें कि वाहनों की स्पीड़ कंट्रोल हो सकेगा। स्पीड वाहन दौड़ने, हंगामा मचाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
हाइवे पर लगाए जाएंगें चेकिंग प्वॉइंट- नए साल का जश्न मनाने के लिए युवा हाइवे के ढाबों पर जाना पसंद करते हैं। क्रिसमिस पर्व मनाने के लिए विदेशी छात्र की हाइवे के ढाबे पर गया था। आधी रात को खाना खाकर फ्लैट पर लौटते समय नैनागढ़ तिराहे पर ट्रक की चपेट में आ जाने के कारण मौत हो गई। इस तरह के हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस हाइवे के ढाबों पर नजर रखेगी। पुरानी छावनी, विक्की फैक्ट्री व बेला की बाबड़ी पर चेकिंग प्वॉइंट लगाए जाएंगें।
सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है-
31 दिसंबर की रात को शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछले साल की तरह ड्रिंक कर वाहन ड्राइव करने वाले व तेज रफ्तार में वाहन ड्राइव करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal