ग्वालियर-
डबराद्वितीय अपर जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर के निर्देश पर उप जेल डबरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मनोज कुमार गोयल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डबरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेल में बंद बंदियों से जेल में होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली और जेल में मिलने वाले भोजन और चिकिस्सा सुविधा के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बंदियों को विधिक सेवा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिन बंदियों के पास वकील नहीं है तो उन्हें विधिक की ओर से अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। जो उनकी ओर से केस लड़ेगा। अगर किसी बंदी को वकील चाहिए तो वह आवेदन कर सकता है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal