ग्वालियर-ग्वालियर मेंएक जनवरी से शुरू होने जा रहे ग्वालियर व्यापार मेले में ऑटो मोबाइल सेक्टर में वाहनों पर 50 फीसदी रोड टैक्स में छूट की मांग कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि 100 साल पुराने इस मेले का गौरव और आकर्षण लौटाने के लिए जरूरी कदम उठाने पड़ेंगे। आयोजन की तैयारियां गुरुवार तक तैयारी आधी-अधूरी ही है। अब तक दो-चार सेक्टर ही तैयार हो पाए हैं, जबकि मेला प्राधिकरण ने दुकानदारों से हर हाल में 25 दिसंबर तक दुकानें तैयार करने के लिए कहा था।
सिंधिया ने पत्र में लिखा है कि व्यापार मेले की व्यापक रूप और भव्यता को देखते हुए मेला प्राधिकरण का गठन किया गया था और कांग्रेस की सरकार में वाणिज्यिक कर में 50 फीसदी की छूट दी जाती थी, लेकिन 2003 में सत्ता परिवर्तन के बाद इसे बंद कर दिया गया। इससे मेले का टर्नओवर 500 करोड़ से घटकर 100 करोड़ रह गया। इसलिए मेले का आकर्षण और व्यापारिक टर्नओवर को फिर से बढ़ाने की जरूरत है।
केंद्रीय मंत्री तोमर ने किया दौरा : इधर, गुरुवार को व्यापार मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को तैयारियां तय समय में पूरे करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, प्राधिकरण ने अब दुकानों के बढ़ाए गए 20 फीसदी किराए में आधा कम करने का निर्णय लिया है। इससे दुकानदारों को राहत मिलेगी। क्योंकि, कई साल से सैलानी और कारोबार के मामले में पिछड़ रहे मेले में इस बार किराया बढ़ने से दुकानदार काफी परेशान थे। इसे लेकर दुकानदारों एवं मेला प्राधिकरण के बीच लगातार चर्चा हो रही थी और सोमवार को हुई बैठक में किराया कम किए जाने पर सहमति बनी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal