ग्वालियर-मुरैना कैथोदा गांव के युवक का शव 24 दिसंबर को सूरत में रेलवे ट्रैक पर मिला। सूरत से आए शव को लेकर परिजन कार्रवाई के लिए सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने युवक की मौत में गांव के ही दो युवकों पर हत्या करने का संदेह जताया है, लेकिन पुलिस ने मामला सूरत का होने से अपने हाथ खड़े कर दिए।

पुलिस ने सूरत पुलिस को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले गए।
कैथोदा गांव निवासी 20 वर्षीय रामनिवास पुत्र सियराम कुशवाह सूरत में काम करता है। उसके साथ उसका बड़ाभाई आरोपित धर्मेन्द्र व गांव के छोटू व रामकुमार भी रहते थे। मृतक के भाई धर्मेन्द्र कुशवाह ने बताया कि 24 दिसंबर को सुबह रामनिवास का विवाद छोटू व रामकुमार से हो गया। दोनों ने मुझसे व रामनिवास से मारपीट की। इसके बाद मुझे कमरे में बंद कर रामनिवास को अपने साथ ले गए। इसके बाद शाम को रामनिवास का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूरत जीआरपी ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। जबकि उसके भाई की हत्या की गई है, लेकिन जीआरपी इस बात को नहीं मान रही है। इसलिए शव को सिविल लाइन लेकर आए। यहां पुलिस ने सूरत का मामला बताकर कार्रवाई करने से मना कर दिया। इस मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal