Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पिछोर से विधायक केपी सिंह को मंत्री नहीं बनाए जाने से कथित समर्थक ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी धमकी

ग्वालियर-शिवपुरी पिछोर से विधायक केपी सिंह को प्रदेश सरकार में मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज एक कथित समर्थक ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को चेतावनी दी है। बुधवार को अरनव प्रताप सिंह चौहान नामक समर्थक ने फेसबुक पर सिंधिया को पिछोर क्षेत्र में नहीं आने देने की बात कही।
युवक ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि “पिछोर विधानसभा क्षेत्र में सिंधिया पर बैन, भूल से भी पिछोर विधानसभा से गुजरने की गलती ना करें महाराज हो कौन हो, कक्काजू जिंदाबाद।” इस पोस्ट में अरनव एक पिस्टल हाथ में लिए हुए नजर आ रहा है। बाद में अरनव ने ये पोस्ट फेसबुक से हटा ली।
हो रहा है विरोध : सुमावली से ऐदल सिंह कंषाना और पिछोर से केपी सिंह को मंत्री नहीं बनाए जाने से क्षेत्र के लोग नाराज हैं, बीते दो दिन से यहां प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलवार रात ऐदल सिंह कंषाना के समर्थकों ने हाईवे जाम कर दिया था। इसके बाद हरकर में आए प्रशासन ने ग्वालियर से लगी भिंड, मुरैना, शिवपुरी जिलों की सीमा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ग्वालियर में सिंधिया के निवास जयविलास पैलेस की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।
चुनाव से पहले भी दी गई थी धमकी : सिंधिया को धमकी देने का ये पहला मामला नहीं है। विधानसभा चुनाव से पहले दमोह जिले के हटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की पूर्व विधायक उमा देवी खटीक के बेटे प्रिंसदीप लालचंद खटीक ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सिंधिया को गोली मारने की धमकी दी थी। विधायक के बेटे को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...