ग्वालियर-कोल्ड स्टोरेज में लगी आग को बुझाने और व्यापारियों का सामान बचाने के लिए 50 दमकल दस्ते सहित 100 कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हैं। 110 फायर ब्रिगेड पानी, फोम डाला जा चुका है, फिर भी 36 घंटे बाद कोल्ड स्टोरेज में आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। जैसे ही पानी का छिड़काव रोका जाता है, आग सुलग उठती है। बुधवार सुबह जिन व्यापारियों का सामान जला था उनकी उपस्थिति से तनाव का माहौल था। 100 व्यवसायियों का सामान जलकर राख हो गया है। इस कारण काफी मात्रा में पुलिस बल वहां मौजूद रहा।
अभी तक यह रही स्थिति
मंगलवार सुबह 10.45 बजे आग की सूचना दमकल दस्ते को मिली थी। जिसके बाद से दमकल दस्ते के नोडल ऑफिसर फायर अतिबल सिंह के नेतृत्व में एक सैकड़ा कर्मचारी दमकल, बीएसएफ, एयरफोर्स जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। बुधवार रात तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। 110 गाड़ी पानी फेंका जा चुका है। जिनमें 8 गाड़ी बीएसएफ, 8 गाड़ी एयरफोर्स की भी पानी व फोम फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास कर चुकी हैं।
कोल्ड स्टोरेज में 5 ब्लॉक, एक ही खाली करा पाए
दमकल दस्ते के लिए कोल्ड स्टोरेज की आग बुझाना चुनौती साबित हो रहा है। कोल्ड स्टोरेज में आने-जाने के लिए एक ही रास्ता है। जबकि अंदर पांच ब्लॉक हैं। अभी 110 गाड़ी पानी में आग पर काबू तो पाया गया है, लेकिन अंदर भरा किराना का सामान बार-बार सुलगने लगता है। मंगलवार को मिर्ची के बोरे जलने से धसक के कारण कर्मचारी नहीं घुस पा रहे थे। एक ही रास्ता होने के कारण अंदर जाने का मतलब जान को खतरे में डालना था, इसलिए छत से पानी फेंकना शुरू किया था।
कोल्ड स्टोरेज में शहर के 100 व्यापारियों के करीब 1 लाख बोरे किराना का सामान (मिर्च, लोंग, काली मिर्च, काजू, बादाम) भरा हुआ है। अभी तक 50 फीसदी बोरे जल चुके हैं। करीब 15 हजार बोरे बचाने में दमकल कामयाब रहा। शेष झुलस रहे हैं।
व्यापारियों का हंगामा, तनाव पर फोर्स बुलाया
बुधवार को आग की खबर के बाद शहर के 100 व्यवसायी जिनका माल कोल्ड स्टोरेज में रखा था, मौके पर पहुंचे। सभी कोल्ड स्टोरेज के संचालक अजय पुत्र प्रेमनारायण चौधरी निवासी दाल बाजार से अपने सामान की सुरक्षा मांग रहे थे। इस दौरान दमकलकर्मियों का भी व्यापारियों से विवाद हुआ। तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स को बुला लिया गया। इसके बाद फोर्स निगरानी में काम शुरू हुआ
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal