ग्वालियर –
सीएम कमलनाथ के खराब ट्रांसफॉर्मरों को बदलकर बिजली की निर्बाध सप्लाई देने के निर्देश मिलते ही मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अफसरों ने अब अपने-अपने रीजन में खराब ट्रांसफॉर्मरों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। ग्वालियर रीजन में आने वाले ग्वालियर सहित 6 जिलों में कुल 34 ट्रांसफॉर्मर खराब पड़े हैं, जिन्हें बदला जाएगा। इस संबंध में जब दैनिक भास्कर ने ग्वालियर रीजन के मुख्य महाप्रबंधक डीपी अहिरवार से बात की ताे उन्होंने कहा कि वे तो इन 34 ट्रांसफॉर्मरों को 24 घंटे में बदलवा देंगे और उनकी जगह सही ट्रांसफॉर्मर लगवाए जाएंगे।
बिजली कंपनी के चारों उप महाप्रबंधकों के अनुसार ग्वालियर सिटी सर्किल में एक भी खराब ट्रांसफॉर्मर नहीं है। ग्वालियर जिले के देहात क्षेत्र में कुल 3 ट्रांसफॉर्मर हैं, जिन्हें बदला जाएगा। इसी तरह गुना, शिवपुरी, मुरैना,श्योपुर, भिंड जिले में शेष 31 ट्रांसफॉर्मर बदले जाएंगे। ये सभी ट्रांसफॉर्मर 25 एमवीए और 63 एमवीए क्षमता वाले हैं। ग्वालियर रीजन के मुख्य महाप्रबंधक श्री अहिरवार बताते हैं कि ग्वालियर रीजन में कभी भी खराब ट्रांसफॉर्मरों को बदलने में अधिक वक्त नहीं लिया गया है। ये 34 ट्रांसफॉर्मर भी बीते 3 दिन में खराब हुए थे, जिन्हें 24 घंटे में बदलकर उनके स्थान पर सही ट्रांसफॉर्मर लगवा देंगे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal