ग्वालियर -डबरा-शहर थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी में सूदखोर ने ब्याज नहीं देने के कारण कर्जदार युवक को बंधक बना लिया और उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। फरियादी ने थाने पहुंचकर आरोपी सूदखोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच लिया है।
डबरा में सक्रिय हे सूदखोर गेंग-पुर्व में भी इसी गेंग ने कई घटनाये की हैं लोग डरते हे इससे रिपोर्ट नहीं होती जो होती हे उन्हें दबाब से वापिस करवा देते
फरियादी सचिन गुप्ता (37) पुत्र सीताराम गुप्ता निवासी शिक्षक कॉलोनी ने बताया कि उसने कॉलोनी में रहने वाले पुल्ले राणा से कुछ समय पहले ब्याज पर रुपए लिए थे और हर महीने ब्याज दे रहा था। कुछ परेशानी के चलते मैं ब्याज नहीं दे सका, तो पुल्ले राणा ने ज्यादा ब्याज लगाकर पैसे देने की मांग की। जब मैं उसके द्वारा मांगे जा रहे ज्यादा ब्याज के पैसे नहीं दे सका, तो उसने 26 सिंतबर को मुझे बंधक बना लिया और मेरे साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। फरियादी ने थाने पहुंचकर सूदखोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304 ए भादंवि के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal