ग्वालियर-शिवपुरी पाेहरी-शिवपुरी रोड पर फोरलेन बायपास ब्रिज के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे चालक की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक सिंहनिवास गांव से पहले फोरलेन बायपास ब्रिज के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चला रहे ऊदल जाटव की घटना स्थल ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में रतिराम 40 पुत्र नक्टू जाटव और बंटी उर्फ कमलकिशोर 30 पुत्र प्रकाश जाटव घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल लाया गया। रतिराम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया है। वहीं हादसे के बाद कार चालक गाड़ी सहित पोहरी की तरफ भाग गया। हालांकि ग्रामीणों ने गाड़ी का नंबर देख लिया था। पुलिस गाड़ी की तलाश कर रही है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal