Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

01लाख मूल्य के मादक पदार्थ हीरोइन के साथ अंतरराज्यीय मुख्य तस्कर सहित 02 स्थानीय सप्लायर चढ़े पुलिस के हत्थे।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 24/12/2018 को जिला पुलिस अधीक्षक – रियाज इकबाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक – अनिल सोनकर के सतत निगरानी में नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाये जा रहे कोतवाली प्रभारी नगर कोतवाल- मनीष त्रिपाठी को बड़ी सफलता मिली है जब मादक पदार्थ हीरोइन के मुख्य तस्कर सहित 02 स्थानीय सप्लायरो को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली ।

कोतवाली प्रभारी मनीष त्रिपाठी को सूचना मिली कि अनपरा – बीना (उत्तर प्रदेश) निवासी तस्कर अफीम हीरोइन लेकर आ रहा है और नंदगांव निवासी 02 स्थानीय युवाओं को सप्लाई हेतु सौपेगा तभी कोतवाली प्रभारी द्वारा एक टीम बनाकर सादी वर्दी में पुलिस स्टाफ को लगाकर घेराबंदी कर तीनों व्यक्तियों को पकड़ा गया और जिनके पास तलाशी लेने पर *तीन पन्नियों में 07 ग्राम हेरोइन मादक पदार्थ* जप्त किया जाकर तीनों को थाने लाया गया उक्त हीरोइन की वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1लाख रुपये है और मुख्य आरोपी सहेन्द्रर यादव पिता- लढकी यादव उम्र 22 वर्ष हाल निवास- झूलन टाली बीना (उत्तर प्रदेश) जो बिहार बक्सर का रहने वाला है और बीना में रहकर दूध डेयरी की आड़ में हीरोइन बेचने का काम करता था और 02 स्थानीय नंदगांव निवासी राकेश पिता- भाईलाल शाह उम्र 23 वर्ष आशीष पिता- लल्लू शाह उम्र 22 वर्ष जो स्थानीय स्तर पर बिलौंजी – नंदगांव एवं माजन मोड़ में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नवयुवकों को बेचने का काम करते हैं और इसी अपराध में पूर्व में जेल जा चुके हैं ।

मुख्य सप्लायर सहेन्द्रर यादव पूर्व में 15 ग्राम हीरोइन के साथ पकड़ाये थे और सनुज यादव जो 10 महीने तक जमानत न होने के कारण जेल में था उसका रिश्तेदार है और उसी के साथ दूध डेयरी का काम करता है सनुज यादव की भी इस अपराध में संलिप्तता है कि नही जिसकी जांच की जा रही है क्योकि इसके पूर्व में भी कोतवाली प्रभारी मनीष त्रिपाठी द्वारा करीब 20 लोगों को मादक पदार्थ हीरोइन के साथ पकड़ा गया है एवं करीब 50 ग्राम हीरोइन जप्त की गयी है, इस धंधे में लिप्त बनारस – अनपरा तक के लोगों की गिरफ्तारी की गयी है जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लगातार अवैध ड्रग्स एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जा रही है और लगातार जारी रहेगा ।

*उक्त कार्यवाही में एसआई- बालेंद्र त्यागी, एएसआई – आबू सलमान खान (मामू), प्रधान आरक्षक- डीएन सिंह, अरविंद द्विवेदी, अरविंद चतुर्वेदी, आरक्षक- संजय सिंह परिहार, महेश पटेल, प्रवीण सिंह, संजीत कुमार की भूमिका रही ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...