
बलिया:- पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा जनपद में चोरो के विरुद्ध चलाये गये अभियान में कोतवाली नगर में उस समय सफलता मिली जब मुखबीर की सूचना पर दिनांक 23.12.2018 की रात में बनकटा लाटघाट तिराहा स्थिति मन्दिर के पास से चोरी की योजना बना रहे 06 चोरो के गिरोह को पकडने में सफलता मिली। चोरो के गिरोह के 06 व्यक्तियों (1) बिट्टु गोड़ पुत्र सुभाष गोड़ सा0 घुरहु नारायण का छपरा थाना कोतवाली बलिया (2) मु0 इरफान पुत्र फैयाज सा0 घुरहु नारायण का छपरा थाना कोतवाली बलिया (3) शमसाद पुत्र निषाद सा0 घुरहु नारायण का छपरा थाना कोतवाली बलिया (4) मु0 अब्दुल पुत्र निजाम सा0 सेक्टर नं0 6 जामा मस्जिद के पास नई दिल्ली हा0मु0 पप्पू का मकान कब्सा बहेरी थाना कोतवाली बलिया (5) जमील उर्फ नेपाली मन्सुरी पुत्र मुस्ताक सा0 घुरहु नारायण का छपरा थाना कोतवाली बलिया (6) जयप्रकाश कुशवाहा उर्फ गोरख पुत्र हरिशंकर कुशवाहा सा0 देवरिया कला थाना फेफना बलिया हा0मु0 बहादुरपुर कबाड़ की दुकान थाना कोतवाली बलिया को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से एक अदद लैपटाप, एक अदद हार्डडिस्क, भारी मात्रा में डाटा केबल, 30 अदद टोटी मय सेट एवं 10000 रुपये नगद चोरी के बरामद हुए।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal