ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 24/12/2018
गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रहने संबंधी दिये गये जरूरी टिप्स।।
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “एहसास” – 5 के तहत भीषण ठंड को देखते प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा टीम सिंगरौली एवं नवजीवन रहवासी कल्याण समिति विन्ध्यनगर के संयुक्त तत्वाधान में युवा के वरिष्ठ मार्गदर्शक युवा आईएएस तत्कालीन सिंगरौली उपखण्ड अधिकारी – स्वरोचिष सोमवंशी का 24

दिसम्बर जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश – छत्तीसगढ़ की सीमा पर सटे ग्रामीण दूरस्थ अंचल सिंगरौली जिले के बसौड़ा आंगनबाड़ी केंद्र क्र.1 में 19 -19 नग कम्बल – चद्दर और जोगियानी आंगनबाड़ी केंद्र क्र. 1-2 में 61-61 नग कम्बल – चद्दर आगनबाडी केंद्र में जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समक्ष चिन्हित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को कुल 80-80 नग कंबल एवं चद्दर वितरण किया गया ।

कुपोषण और शिशु मृत्यु दर एवं मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को स्वस्थ रहने संबंधी डॉ. सुमित और एसडी गर्ग द्वारा जरूरी टिप्स दिये गये और जिसमें बताया गया कि गर्भ में पल रहे बच्चे को ध्यान में

रखते हुये हरी साग सब्जी जरूर खाये और आगनबाडी से आयरन की गोली लेकर खाना खाने के बाद जरूर लें, क्योंकि प्रसव जैसे नजदीक आता है रक्त की कमी होने लगती है इसलिए खान – पान व साफ – सफाई पर जरूर ध्यान देवे ताकि शिशु मृत्यु दर व मातृत्व दर को पूरी तरह से कमी लाया जा सके और वही आये हुये आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चो को टॉफी का वितरण किया गया और इस वितरण कार्यक्रम में महिलाये – बच्चे कम्बल – चद्दर – टॉफी पाकर खुशी की मुद्रा में दिखे और समिति के सदस्यों ने आत्मसंतुष्टि महसूस की ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवजीवन रहवासी कल्याण समिति अध्यक्ष – श्यामलाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष- एसएन बंसल, सचिव- एसडी गर्ग, बृजेश पाण्डेय, युवा टीम से एमएस श्रीनिवास, डॉ. सुमित गुप्ता, जमुना सोनी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal