ग्वालियर-
कोर्ट के निर्माण पर रोक लगाने के बाद भी प्लॉट पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह कोर्ट के आदेश की अवहेलना है। वहीं इसमें पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही है,पुलिस को अवैध निर्माण की जानकारी है,इसके बाद भी यह स्थिति है। पुरानी छावनी निवासी राहुल श्रीवास ने यह आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
राहुल श्रीवास ने बताया कि उसके स्वामित्व का पुरानी छावनी स्थित पशु अस्पताल के बगल से प्लॉट है। इस प्लॉट का मामला जिला न्यायालय में लंबित है। इस भूखंड पर पूनम सविता, पति हरनारायण व उसके पुत्रों द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। न्यायालय द्वारा निषेधाज्ञा जारी करने के बाद भी इन लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इस पूरे मामले की शिकायत पुरानी छावनी थाना को की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। राहुल का आरोप है कि पुलिस इस मामले में फरियादी पक्ष की न सुनते हुए कब्जा करने वालों का साथ दे रही है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal