ग्वालियर- फर्जी चेक कैनरा बैंक में लगाकर 50 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इसके लिए ठग ने ग्वालियर के एक मजदूर को लालच देकर गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित कैनरा बैंक में खाता खुलवाया और उसमें अलग-अलग बैंक के अन्य खातेदारों के खाते के फर्जी चेक 15 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच जमा कराकर 50 लाख रुपए अन्य खातों में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने बैंक प्रबंधन की शिकायत पर एफआईआर कर मजदूर मोनू बाथम को पकड़ लिया है।
इस मामले में आगरा में ठगी के शिकार हुए खाताधारकों ने भी बैंक में शिकायत दर्ज कराई है। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि कैनरा बैंक के अधिकारी संजय पुत्र बीएल मिश्रा निवासी आगरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कैनरा बैंक की गोला का मंदिर शाखा में अक्टूबर में मोनू निवासी पंजाबीपुरा ने खाता खोला। इस खाते में 15 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच अलग-अलग चेकों से 50 लाख रुपया जमा कराए गए और फिर बाद में यह रुपया निकाल भी लिया गया। खातों से अधिक लेनदेन होने पर बैंक प्रबंधन ने जब चेकों का मिलान किया तो उसे चेक फर्जी मिले। मोनू का कहना है कि वह मजदूरी करता है। उसे दो माह पूर्व एक व्यक्ति मिला था। उसने बड़ा फायदा होने की बात कहकर उसका खाता खुलवाया था।
नौकरी का दिया था झांसा
मोनू को तीन युवक दो माह पहले मिले थे और रिलायंस कंपनी में नौकरी का झांसा देकर उसके बैंक खाते खुलवाए थे। यह ठग युवक दिल्ली के बताए गए हैं। मोनू को ठगों ने अब तक 50 हजार रुपए व 17 हजार रुपए का मोबाइल भी दिया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal