ग्वालियर-
जीवाजी विश्वविद्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कर्मचारियों का मुद्दा उठाया। बताया गया कि कर्मचारी कार्य नहीं कर रहे हैं। इस वजह से गलत मार्कशीट बन रही है और रिजल्ट में भी गड़बड़ी हो रही है। प्रभारी कुलसचिव ने कहा कि परीक्षा व गोपनीय के कर्मचारियों की स्थानांतरण की लिस्ट तैयार कर ली गई है। कुलपति के अनुमोदन के बाद उसे जारी कर दिया जाएगा।
बैठक में असिस्टेंट रजिस्ट्रार एसएस तेवतिया ने फिर से अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। इस कारण गलत मार्कशीट बन रही है। इसलिए मुझे परीक्षा विभाग के प्रभार से हटाया जाए। इसके अलावा जेयू में लगे कंप्यूटर पर भी चर्चा की गई। कर्मचारियों के पास कंप्यूटर लगाए गए थे। यह कंप्यूटर कहां गए। कर्मचारी खुद लिखकर दें।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal