Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेलवे के सामने जमीन का संकट थर्ड एवं फोर्थ लाइन के लिए जमीन का संकट, तोड़फोड़ नहीं हो इसलिए संकरे मार्ग से गुजरेगी

ग्वालियर-
ग्वालियर में थर्ड एवं फोर्थ लाइन बिछाने के लिए रेलवे के सामने जमीन का संकट आ रहा है। क्योंकि लाइन इतनी घनी आबादी के बीच से निकल रही है कि यदि विस्तार यहां से किया गया तो काफी तोड़फोड़ करना पड़ सकती है। इसी वजह से रेलवे अब इस झंझट से बचने के लिए पड़ाव पुल के नीचे संकरे मार्ग से लाइन गुजारने पर विचार कर रहा है। इस संबंध में डीआरएम ने प्रिंसीपल चीफ इंजीनियर से भी चर्चा की है। वहीं प्लेटफार्म नंबर एक पर लिफ्ट का काम शुरू होने में अभी कुछ समय लग सकता है, जबकि प्लेटफार्म नंबर चार पर लिफ्ट का काम अगले एक सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।
झांसी मंडल के अंतर्गत थर्ड एवं फोर्थ लाइन बिछाई जा रही है। इसमें ग्वालियर भी शामिल है। मुश्किल यह है कि ग्वालियर में रेलवे लाइन पड़ाव जैसे व्यस्त इलाकों से गुजर रही है। यहां पर यदि थर्ड एवं फोर्थ लाइन बिछाने का काम बड़े स्तर पर करने का प्रयास किया तो काफी इमारतें निशाने पर आ सकती हैं। क्योंकि ट्रैक के बहुत नजदीक ही कई इमारतें बन चुकी हैं। ऐसे में रेलवे अब यह प्लान कर रहा है कि पड़ाव पुल के नीचे से ही किसी तरह से संकरे मार्ग से थर्ड एवं फोर्थ लाइन निकल सकती हो तो प्लानिंग की जाए। हालांकि अब तक इसमें कोई फाइनल निर्णय नहीं हुआ है। रेलवे हर एंगल पर विचार कर रहा है।
हटेगा सामान, लगेगी लिफ्टः
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर लिफ्ट का काम कर रहे ठेकेदार ने गड्ढा तो खोद दिया, लेकिन डिजाइन गड़बड़ होने से मामला अटक गया। अब इसमें दोबारा टेंडर किया गया है, जिसके कारण मामला कुछ लंबा खिंच गया है। ऐसे में डीआरएम ने प्लेटफार्म पर रखा भारी सामान हटाने के निर्देश दिए हैं, जिससे की लोग किसी प्रकार की दुर्घटना का शिकार नहीं हो। वहीं झांसी में लिफ्ट लगाने का काम कर रही कंपनी ही प्लेटफार्म नंबर चार पर लिफ्ट लगाने वाली है। झांसी में काम पूरा हो चुका है, इसलिए अब जल्द ही ग्वालियर में काम शुरू हो सकता है।
वर्जनः
थर्ड एवं फोर्थ लाइन में जगह को लेकर दिक्कत आ रही है। हम विचार कर रहे हैं कि बिना कोई तोड़फोड़ के पड़ाव पुल के नीचे से लाइन को निकाला जा सके। प्लेटफार्म नंबर एक पर रखा सामान जल्द ही हटवा दिया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर चार पर जल्द ही लिफ्ट का काम शुरू होगा।
अशोक कुमार मिश्रा, डीआरएम झांसी
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...