ग्वालियर। हाईकोर्ट की युगल पीठ ने नगर निगम को तलघरों के मामले में रिपोर्ट पेश करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। भवन अधिकारी को शपथ पत्र देकर बताना होगा कि तलघर में पार्किंग की व्यवस्था करा दी गई है।
मदन सिंह कुशवाह ने तलघरों के अवैध उपयोग के खिलाफ जनहित याचिका दायर की है। याचिका में तर्क दिया है कि तलघरों में दुकानें खोल दी गई हैं और सड़क पर वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इससे सड़क पर जाम लगा रहता है। हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने तलघरों पर कार्रवाई की और रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की। कोर्ट ने यह कहते हुए रिपोर्ट को अमान्य कर दिया कि यह भरोसा करने लायक नहीं है। इसलिए भवन अधिकारी शपथ पत्र देकर बताएं कि तलघरों में पार्किंग करा दी गई है। शपथ पत्र के साथ रिपोर्ट पेश करने के लिए नगर निगम के अधिवक्ता ने समय मांगा। कोर्ट ने दो सप्ताह का समय दे दिया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal