ग्वालियर-
टेकनपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम उदलपाड़ा में रात को एक नवविवाहित महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सुपुर्दगी में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बताया जाता है कि ग्राम उदलपाड़ा में नवविवाहिता विनीत (22) पत्नी किशन गुर्जर ने रात घर के कमरे में फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो उन्होंने विनीता को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा बनाया और शव को सुपुर्दगी में लेकर पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार को पीएम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नवविवाहिता ने फांसी क्यों लगाई, अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal