ग्वालियर-भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम सिलहा की पुलिया के पास बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 8 वर्षीैय बच्चे की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मृतक बालक अपने चाचा महेश की शादी के लिए दुल्हन देखने के लिए ग्राम गधौटा जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, मृतक विकास जाटव (8) पुत्र बंटी जाटव निवासी ग्राम गधौटा हाल निवासी ग्वालियर, अपने चाचा महेश जाटव (22) पुत्र मोतीलाल जाटव निवासी गधौटा के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। तभी सिलहा की पुलिया से पहले ही नरवर की ओर से आ रहे प्रमोद पुत्र लालाराम कोरी (24) निवासी डबरा ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइकों की आपस में हुई भिड़ंत में विकास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाचा महेश व कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी वाइक पर आ रहे प्रमोद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जाता है कि मृतक बंटी जाटव पुत्र मोतीलाल जाटव निवासी गधौटा हाल निवासी ग्वालियर अपने चाचा महेश जाटव (22) पुत्र मोतीलाल जाटव और कल्लू जाटव (19) पुत्र मोतीलाल जाटव निवासी गधौटा, हाल निवासी ग्वालियर एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर ग्वालियर से ग्राम गधौटा जा रहे थे। ग्राम गधौटा से महेश जाटव की शादी के लिए रिश्ता आया था और तीनों उसके लिए दुल्हन देखने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal