Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेस व स्टंट करते एक दर्जन से अधिक नाबालिगों को पुलिस ने कोचिंग सेंटर के बाहर से पकड़ा

 
ग्वालियर-
 
कोचिंग सेंटर के बाहर बाइक पर सवार होकर रेस व स्टंट करते एक दर्जन से अधिक नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा है। सभी पकड़कर पुलिस थाना लेकर आई। इनके पैरेंट्स को थाना बुलाकर बच्चों की हरकतों के बारे में बताया। साथ ही लिखित में माफीनामा लिया गया कि अब से ऐसा करते मिले तो पुलिस कार्रवाई कर सकती है। जो लड़के बाइक पर स्टंट करते मिले उनके चालान भी किए हैं। पुलिस ने बुधवार शाम रायसिंह का बाग माधवगंज व लक्ष्मीबाई कॉलोनी पड़ाव थाना क्षेत्र में कोचिंग सेंटर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया था। बिना कारण कोचिंग सेंटर के पास खड़े लोगों को वहां से भगाया गया।
 
 
ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन के निर्देश पर थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कोचिंग सेंटर में सुबह-शाम गश्त करने के साथ ही असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।शाम और रात को टीआई पड़ाव संजू कामले अपनी टीम के साथ लक्ष्मीबाई कॉलोनी के कोचिंग सेंटर एरिया में पहुंचे। करीब आधा दर्जन से अधिक लड़कों को पकड़ा है। यहां एक बाइक पर सवार तीन नाबालिग लड़के स्टंट कर करतब दिखा रहे थे। सभी को लेकर थाने लाया गया। यहां उनसे पूछताछ की गई सााि ही उनके माता-पिता को थाना बुला लिया गया। पहले परिजन के सामने समझाइश दी। साथ ही परिजन को भी समझाया गया। इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
 
कोचिंग के बाहर खड़े मिले लड़को लाए थाने
 
माधवगंज थाना पुलिस ने भी रायसिंह का बाग कोचिंग सेंटर एरिया में पहुंचकर असामाजिक तत्वों की धरपकड़ की है। यहां दुकानों पर खड़े लड़कों को बिना कारण तरफी करने पर वहां से खदेड़ा गया। दुकान व गुमटियां चलाने वालों को भीड़ एकत्रित न करने की चेतावनी दी गई। इसके साथ ही आधा दर्जन बाइक पर स्टंट करते पकड़े हैं। सभी नाबालिग होने पर परिजन को थाना बुलाकर समझाइश दी गई है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...