.ग्वालियर
ग्वालियर से गुना की तरफ जा रही ग्वालियर-दमोह पैसेंजर में सवार गुना निवासी महिला निर्मला सोलंकी का दो बदमाशों ने बैग लूट लिया। रविवार सुबह करीब 10 बजे करीब दो लाख रुपए के जेवर लूटकर दोनों बदमाश चलती ट्रेन से कूद गए।
शिवपुरी.पाडरखेड़ा स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के बाद आरपीएफ व गोपालपुर पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को लूटे गए बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने अपना अपना नाम अमित राजपूत (22) निवासी इटावा और विश्वनाथ राजपूत (23) निवासी आगरा बताया है। निर्मला साेलंकी शादी समारोह में शामिल होने ग्वालियर में गईं थीं। वे दोनों बेटियाें के साथ के साथ पैसेंजर ट्रेन से लौट रहीं थीं। बैग में एक छोटा हार, एक चेन वाला मंगलसूत्र एवं एक काले धागे का मंगलसूत्र, चार चूड़ियां एवं दो अंगूठी थीं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal