Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सवा लाख डायरियां व ढाई लाख से ज्यादा तीनों तरह के कैलेंडरों की छपाई इस बारहोगी लेट

ग्वालियर-
सवा लाख डायरियां व ढाई लाख से ज्यादा तीनों तरह के कैलेंडरों की छपाई इस बार लेट होगी। इसका कारण सरकार का बदलना और नई सरकार के मंत्रियों के नाम अभी तय नहीं होना है। एक कारण यह भी है कि शपथ ग्रहण के कुछ दिन बाद अफसरों की भी अदला-बदली होना है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार की डायरी में मंत्री तथा अफसरों के नाम, उनके विभाग व एड्रेस रहते हैं। चूंकि प्रिंटिंग का काम आज की स्थिति में संभव नहीं है, इसी कारण अब शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री के अफसर इंतजार कर रहे हैं।
विधानसभा चुनाव के परिणाम को ध्यान में रख इस बार के कैलेंडर की थीम वर्ष 2014 की तरह कला एवं कलाकार रखी गई है। यह वर्ष 2018 के कैलेंडर की तरह नहीं होगा। क्योंकि वर्तमान कैलेंडर के हर पन्ने पर मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली लक्ष्मी, अन्नपूर्णा, कन्या विवाह एवं निकाह, लोकसेवा गारंटी अधिनियम, प्रधानमंत्री आवास, सीएम हेल्पलाइन, सीएम मेधावी विद्यार्थी योजना, 108 जननी एक्सप्रेस व डायल-100, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना, नि:शुल्क औषधि योजना के बारे में कुछ न कुछ लिखा था। सिर्फ इतना ही नहीं, वर्ष 2018 के कैलेंडर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पांच पेज पर अलग-अलग तरह के फोटो भी हैं। इस बार ऐसा कुछ नहीं रहेगा, क्योंकि नई सरकार ने अभी काम चालू नहीं किया है।
मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के अफसरों के मुताबिक, इस बार रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सामग्री का वितरण प्रदेश के 4 भंडार या फिर मुद्रणालय से होगा। महाराज बाड़ा स्थित उप नियंत्रक शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय से टीकमगढ़ सहित अंचल के आठ जिलों को सामग्री सप्लाई होती है। वर्ष 2019 की डायरी-कैलेंडर की प्रिंटिंग के लिए 12 दिसंबर तक टेंडर बुलाए थे, इससे भी साफ है कि काम लेट चल रहा है। वर्तमान स्थिति के मुताबिक इस बार सभी 4 सेंटरों पर डायरी, तीनों तरह के कैलेंडर व नोटबुक जनवरी अंत तक ही पहुंच सकेंगे। शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री के नियंत्रक अरुण कुमार तोमर ने बताया कि हां, कुछ देरी इस बार हो सकती है पर काम चालू हो चुका है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...