Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंधिया को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के लिए दिल्ली, ग्वालियरमें लामबंदी

ग्वालियर-मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में पिछड़े सिंधिया के लिए अब प्रदेश अध्यक्ष का पद अहम माना जा रहा है
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकरकमलनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही सियासत तेज हो गई है। चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में 20 से अधिक विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है।
साथ ही वे सिंधिया के निवास पर भी गए। साथ ही मुखर होकर आलाकमान से सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग की है। इससे कांग्रेस के भीतर खींचतान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। सिंधिया ने फिलहाल इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।
मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में पिछड़े सिंधिया के लिए अब प्रदेश अध्यक्ष का पद अहम माना जा रहा है। जबकि नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के विधानसभा चुनाव हारने के बाद उनके नाम की भी चर्चा तेज है। इसके अलावा सुरेश पचौरी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के समर्थक भी चाहते हैं कि उन्हें संगठन की कमान दी जाए।
इन सबके बीच यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद केंद्रीय स्तर पर जल्द ही पीसीसी अध्यक्ष तय होगा। इसके पीछे बड़ी वजह लोकसभा चुनाव बताया जा रहा है। इसलिए जनवरी में ही पीसीसी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की अटकलें हैं।
सिंधिया का दावा इसलिए मजबूत माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ का चयन होने के बाद उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले। हालांकि वे राहुल गांधी के नजदीक भी हैं। राजस्थान मॉडल पर जाते हैं तब भी सिंधिया का दावा मजबूत है क्योंकि वहां सचिन पायलट ने बखूबी अपना काम किया।
सिंधिया के पक्ष में दिल्ली पहुंचे विधायक : तुलसी सिलावट, बनवारी लाल शर्मा, कमलेश जाटव, रणवीर जाटव, उमंग सिंघार, मुन्ना गोयल, इमरती देवी, ओपीएस भदौरिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, रघुराज कंसाना, गिरिराज दंडोतिया, संतराम सिरोनिया समेत अन्य शामिल हैं। इन समर्थकों की मानें तो वे दिल्ली आलाकमान से बात करेंगे। इस्तीफे की धमकी भी दे सकते हैं।
सिंधिया के लिए दिल्ली में धरना तो हजीरा पर भी बैठे कांग्रेसी
ग्वालियर-प्रदेश में कांग्रेस सरकार के शपथ लेने से पहले सियासत फिर गर्मा गई है। पहले मुख्यमंत्री को लेकर कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों ने आंदोलन किए तो अब डिप्टी सीएम या प्रदेशाध्यक्ष की कमान को लेकर सिंधिया समर्थक विधायक व कार्यकर्ता एकजुट हो गए हैं। विधायकों ने दिल्ली में सिंधिया निवास पर धरना दिया। यह खबर आते ही सिंधिया समर्थक हजीरा चौराहा पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। यह धरना दो घंटा चला।
दिल्ली में विधायकों ने शुक्रवार की रात से ही डेरा जमा लिया था। सुबह वे सिंधिया निवास पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। यह खबर दोपहर बाद ग्वालियर के कांग्रेसियों को लगी। खबर लगते ही कुछ समर्थकों ने योजना बनाई और शाम 5 बजे हजीरा चौराहा पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। शाम 7 बजे तक चले धरने में उनकी एक ही मांग थी कि प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिश्रम से प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई है।यदि उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया तो उप मुख्यमंत्री अथवा प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाए। धरने में ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष रमेश कुशवाह, प्रमोद पांडे, सुरेन्द्र सिंह चौहान, देवेन्द्र राठौर, केके कुशवाह, इन्द्रजीत सिंह चौहान, उदयभान सिंह तोमर, महेश शर्मा आदि शामिल थे। उधर, फूलबाग पर भी कांग्रेसियों ने इसी मांग को लेकर प्रदर्शन किया
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...