ग्वालियर -सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे छिड़ककर बदमाश एसबीआई के एटीएम को उखाड़ ले गए। कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने गैस कटर से चेस्ट काटकर कैश निकालने का प्रयास भी किया। पर अचानक ऐसा कुछ हुआ कि बदमाश एटीएम, कटर के लिए लाए गैस सिलेंडर को वहीं छोड़कर भाग गए। घटना शुक्रवार-शनिवार की रात 2 से 3 बजे के बीच ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग साइड नंबर-6 दरगाह के पास की है। सुबह पुलिस का गश्ती दल पहुंचा तब बूथ से 15 से 20 कदम दूर एटीएम पड़ा मिला। सर्चिंग की तो थोड़ी दूरी पर कटर का गैस सिलेंडर पड़ा था। एटीएम में एक दिन पहले लगभग 8 लाख रुपए फिल किया गए थे। इसी तरह की वारदात 23 जून 2017 को सिथौली स्थित एटीएम में हुई थी। जिसमें 1.75 लाख रुपए चेस्ट काटकर निकाल ले गए थे।
सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे छिड़ककर उखाड़ा एटीएम, चेस्ट काटकर लूट का प्रयास, छोड़कर भागे
ऐसे पता लगी घटना
बहोड़ापुर थानाक्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग साइड-6 दरगाह के पास एसबीआई प्रबंधन ने व्यापारियों की डिमांड पर एक महीने पहले एटीएम तैयार किया था। 8 दिन पहले से ही एटीएम वर्किंग में आया था। शनिवार सुबह 4 बजे जब थाने का गश्ती दल निकला तो एटीएम का शटर डाउन था। जिस पर संदेह हुआ। शटर खोलकर देखा तो अंदर एटीएम नहीं था। जिसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई। आसपास देखा तो एटीएम बूथ से महज 15 से 20 कदम की दूरी पर मशीन पड़ी थी। मशीन को निगरानी में लेकर छानबीन की तो कुछ और दूरी पर एक नाले में गैस कटर में उपयोग होने वाला सिलेंडर भी पड़ा था। पास ही कुछ रॉड भी थीं। अधिकारी एटीएम बूथ पहुंचे तो वहां अंदर लगे कैमरे और एटीएम बूथ में लगे दोनों कैमरों पर कलर से स्प्रे किया गया है। जिससे फुटेज न मिल सके। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने एटीएम निकाल लिया था। इसी समय पुलिस का गश्ती दल या टीम वहां से गुजरी है। पुलिस के वाहन को देखकर बदमाश मशीन और गैस सिलेंडर वहीं छोड़कर भाग गए।
एटीएम के 8 से 7 लाख था कैश
एसबीआई के शहर में करीब 200 से ज्यादा एटीएम हैं। यह एटीएम अभी नया ही खुला था। व्यापारियों की मांग पर यहां गार्ड की नियुक्ति कर दी गई थी। दिनेश तोमर नाम के व्यक्ति को गार्ड नियुक्त किया गया था। 1 जनवरी 2019 से गार्ड को ज्वाइन करना था। पर उससे पहले ही घटना हो गई। मशीन में कैश को लेकर भी ऐसा पता लगा कि एक दिन पहले 8 लाख रुपए फिल किए गए थे। शुक्रवार-शनिवार की रात को मशीन में से 7 से 8 लाख रुपए होने की आशंका है।
दिल्ली से आई इंजीनियर की टीम
एटीएम उखाड़े जाने की सूचना पर एसबीआई के इंजीनियर की टीम मौके पर पहुंची। दिल्ली ऑफिस से इंजीनियर आए हैं। उन्होंने मशीन को चेक किया है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे करने से पहले के फुटेज निकालने का भी प्रयास किया जा रहा है। मशीन में कितना कैश है उसे भी निकाला जाएगा। जिसके बाद बहोड़ापुर थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा।
ओवरसीज बैंक के एटीएम पर हो चुकी है वारदात
ठीक इसी तरह की वारदात 23 जून 2017 को झांसी रोड थाना स्थित सिथौली हाइवे किनारे ओवरसीज बैंक के एटीएम में हुई थी। 7 बदमाश लोडिंग लेकर आए और शटर डाउन कर मशीन को उखाड़ ले गए। मशीन को चीनौर क्षेत्र के जंगल में ले जाकर गैस कटर से काटा और 1.75 लाख रुपए निकाले थे। इस वारदात को राजस्थान के शातिर बदमाश असलम उर्फ एटीएम ने अंजाम दिया था। फुटेज में 7 लोग दिखे थे। जिसमें पुलिस ने दो बदमाश धर्मेन्द्र उर्फ आविद, अलाम खान को पकड़ा था
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal