ग्वालियर-श्योपुर स्थित सेंट पायस स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होकर लौट रहे . राेमन कैथोलिक वर्ग के ग्वालियर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष (बिशप) डॉ. थोमस थेन्नाट (65) की शिवपुरी-पोहरी के बीच हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई।
बिशप श्योपुर स्थित सेंट पायस स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होकर लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार एक मोड़ पर सड़क पर पत्थर से टकराकर पलट गई और बिशप की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार ड्राइवर घायल हुआ है। वहीं कार में सवार दो अन्य सुरक्षित हैं। बिशप का शव तड़के ग्वालियर लाया गया।
अंतिम संबोधन : हर सुबह हमारे लिए एक नए जन्म की तरह है। समय पर सूरज की तरह उगो और अपने कर्मों से आकाश में तारों की तरह चमको। ईश्वर की योजना के तहत प्रभु यीशु ने धरती पर सभी प्राणियों को जन्म दिया है। मनुष्य ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना है। जीवन के साथ मृत्यु एक अटल सत्य है। अपने जीवन के प्रत्येक पल को ईश्वर भक्ति एवं मानव सेवा के कार्य में लगाओ। यदि मानव सेवा करेंगे तो इससे हमारा मन भी प्रसन्न रहेगा। हर व्यक्ति को अपने जीवन में मानव सेवा जरूर करना चाहिए।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal