Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“SAFE CLICK-2026” साइबर जागरूकता अभियान 2.0 का शुभारंभ

15 दिवसीय अभियान के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करेगी सिंगरौली पुलिस

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी साइबर जागरूकता अभियान “SAFE CLICK-2026” (संस्करण 2.0) का शुभारंभ आज दिनांक 24 जून 2026 को जिला पुलिस कार्यालय सिंगरौली स्थित रुस्तमजी कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। यह अभियान दिनांक 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. (भा.पु.से.) की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर अनिल पटेल, उप निरीक्षक पवन सिंह, सूबेदार आशीष तिवारी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं तथा आमजन को आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने उपस्थित जनों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम तथा* “डिजिटल अरेस्ट”* जैसे नए साइबर अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भी पुलिस, सीबीआई, ईडी, आरबीआई अथवा अन्य जांच एजेंसी किसी व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” नहीं करती है। यदि कोई व्यक्ति वीडियो कॉल या अन्य माध्यम से स्वयं को अधिकारी बताकर डराने, धमकाने अथवा धनराशि की मांग करने का प्रयास करे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

SAFE CLICK-2026 अभियान के अंतर्गत आगामी 15 दिनों तक जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों, बाजारों, ग्राम पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पोस्टर, बैनर, पम्पलेट, सोशल मीडिया, शॉर्ट फिल्म, जनसंवाद एवं अन्य माध्यमों से नागरिकों को साइबर सुरक्षा एवं “सायबर स्वच्छता (Cyber Hygiene)” के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सिंगरौली पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

सिंगरौली पुलिस का संकल्प है कि जागरूकता, सहभागिता एवं सतर्कता के माध्यम से साइबर अपराध मुक्त समाज का निर्माण किया जाये ।

“SAFE CLICK-2026”
“सतर्क क्लिक, सुरक्षित भविष्य”

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...