Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर निगम आयुक्त ने की राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा

लापरवाही बरतने पर 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन रुका, दो निलंबित

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न नगर पालिक निगम कार्यालय में नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान की अध्यक्षता में राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी और इस बैठक में राजस्व संग्रहण की प्रगति, जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों एवं विभागीय लक्ष्यों की समीक्षा करते हुये आयुक्त ने कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये ।

वार्ड स्तर पर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं पाये जाने पर 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिये गये और वहीं कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही पाये जाने पर वार्ड प्रभारी नवल किशोर एवं अशोक कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया और इसके साथ ही दो कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि आगामी 6 माह के लिये बढ़ायी गयी और वही आयुक्त ने बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुये राजस्व वसूली में सराहनीय योगदान देने वाले मो. वकील एवं वैभव गोस्वामी की प्रशंसा की।

बैठक में आयुक्त ने शहर में संचालित अवैध नल कनेक्शनों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई करने, ट्रेड लाइसेंस बनाने के कार्य में तेजी लाने तथा समग्र आईडी संबल योजना एवं सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये और उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वृद्धि एवं नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिये गये।

उक्त बैठक में उपायुक्त आरपी बैंस,नवजीवन बिहार प्रभारी आर बी सिंह सहित वार्ड के सभी प्रभारी उपस्थित रहे।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

सिंगरौली किसान कांग्रेस ने मुख्य्मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन पत्रई-टोकन प्रणाली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकरमूंग खरीदी अव्यवस्था, खाद संकट और नकली खाद बिक्री पर लगे रोक, हो कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला किसान कांग्रेस सिंगरौली (शहर) ने किसानों की ...