Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर निगम आयुक्त ने किया मॉडल रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण

सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु दिए निर्देश

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त सविता प्रधान ने शहर में प्रगति पर चल रहे मॉडल रोड निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

वही निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये और निर्धारित तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाये।आयुक्त ने निर्माणाधीन सड़क की चौड़ाई, बेस निर्माण, डामरीकरण कंक्रीट कार्य, नाली निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, सड़क किनारे विकसित किये जाने वाले सौंदर्यीकरण कार्य तथा यातायात व्यवस्था संबंधी पहलुओं का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि मॉडल रोड शहर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। इसलिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यपालन यंत्री संतोष पांडेय को नियमित रूप से कार्यों की मॉनिटरिंग करने, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराने तथा कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये और उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग एवं अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किये जाये ताकि यातायात प्रभावित न हो और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कार्य की वर्तमान प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुये निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये और उन्होंने कहा कि मॉडल रोड के पूर्ण होने से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, आवागमन सुगम बनेगा तथा क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय सहित संबंधित संविदाकार उपयंत्री उपस्थित रहे।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...