Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेडक्रॉस सिंगरौली द्वारा संचालित बालिका खुला आश्रय गृह में एल एंड टी का सीएसआर कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न एल एंड टी गोंड देवसर ग्रामीण जल प्रदाय परियोजना, सरई द्वारा “एल एंड टी वॉलंटियरिंग डे” के अवसर पर कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के अंतर्गत इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा सिंगरौली द्वारा संचालित बालिका खुला आश्रय गृह में सामाजिक सरोकारों से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि पंकज वाधवानी, जनरल मैनेजर (जल निगम), एल एंड टी गोंड देवसर ग्रामीण जल प्रदाय परियोजना के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

वही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास में सहयोग प्रदान करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान एल एंड टी कंपनी की टीम ने बालिका खुला आश्रय गृह पहुंचकर वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 25 बालिकाओं को टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल, स्कूल बैग, पेंसिल, रबर, कलर बॉक्स, ड्राइंग बुक एवं अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री वितरित की गयी ।

इसके उपरांत आश्रय गृह परिसर में आम, अमरूद, जामुन, अनार सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य अतिथि पंकज वाधवानी ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों में सहयोग का आश्वासन दिया।

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सिंगरौली चेयरमैन एस. डी. सिंह ने बालिका खुला आश्रय गृह की गतिविधियों एवं रेड क्रॉस द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी सेवाओं की जानकारी प्रदान की।

उक्त कार्यक्रम में एल एंड टी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजकुमार, डोरा बाबू, शिवेश झा, मुजाहिद अली, रघुनाथ शर्मा, धीरज कुमार सिंह,मंजुल मिश्रा, विवेक तिवारी, रोहन आनंद, अमित कुमार इत्यादि कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, सिंगरौली सचिव डॉ. ओ. पी. राय, आश्रय गृह की कोऑर्डिनेटर एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम बालिका शिक्षा, कौशल विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति एल एंड टी एवं रेड क्रॉस सोसायटी की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुआ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...