Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली पुलिस की नाइट कॉम्बिंग गश्त में 289 बदमाशों/आरोपियों पर हुयी कार्यवाही

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने एवं आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिये पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. के मार्गदर्शन में बीती रात जिलेभर में औचक नाइट कॉम्बिंग गश्त की गयी ।

वही अपराधियों पर नकेल कसते हुये पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत चौहान के निर्देशन में अपराधियों पर नकेल कसते हुये पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में संगठित और सख्त कार्रवाई की गई। जिले के समस्त अनुभागीय पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित कर नाइट कॉम्बिंग गश्त का संचालन किया गया।

वही ईस दौरान जिले के समस्त अनुभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में थाना-चौकियों की पुलिस टीमों ने सघन गश्त कर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुये जिलेभर में 289 बदमाशों/आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की गयी।

जिसमें ✅ 27 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी, जो लंबे समय से फरार थे।
✅ 88 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
✅ 102 निगरानी बदमाशों एवं 72 गुण्डा बदमाशों की जांच की गई

जिले के थानों, चौकियों एवं पुलिस लाइन के बल के साथ तालमेल बनाकर तकनीकी शाखा की मदद से कट-ऑफ पार्टियां लगाई गईं। रातभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और हाईवे पर गश्त कर अपराधियों की धरपकड़ की। पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी से अपराधियों में दहशत एवं आमजन में विश्वास का माहौल रहा।

विशेष सुरक्षा उपाय

➡️ प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच
➡️ देर रात बिना कारण घूम रहे संदिग्ध युवकों को सख्त चेतावनी
➡️ यात्रियों एवं परिवारों की सुरक्षा हेतु पुलिस की त्वरित सहायता
➡️ बैंकों व एटीएम परिसरों में औचक निरीक्षण

इस अभियान का उद्देश्य रात्रिकालीन कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, अपराधियों पर अंकुश लगाना एवं नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना रहा। सिंगरौली पुलिस का यह समन्वित नाइट कॉम्बिंग अभियान अपराधियों में दहशत और आम नागरिकों में विश्वास स्थापित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ है। भविष्य में भी सिंगरौली पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...