Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रिलायंस कोल माइंस अमलोरी परियोजना मे कार्यरत डंपर ऑपरेटर

गुफरान अली के मौत बाद सिंगरौली हॉस्पिटल परिसर मे मचा रहा घंटों हंगामा

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न गुफरान अली पिता स्व.शेख इमराकुद्दीन उम्र लगभग 39 वर्ष निवासी मुगलसराय अलीनगर जिला चन्दौली (उत्तर प्रदेश) के थे जिनकी आज मौत हो गयी जिनसे पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे है जो एक 4 वर्ष एक 6 वर्ष कमाने वाले गुफरान अली अकेले थे परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा ।

बताया जा रहा है कि रिलायंस कोल माइंस परियोजना अमलोरी मे डंफर चालक के पद पर रात लगभग 12:00 बजे ड्यूटी मे डंफर वाहन चलाते समय तभी अचानक डंफर पलटने व दुर्घटना होने से या अन्य कारण से गुफरान अली बुरी तरह से घायल हो गये जो जांच का विषय है ? जिसे आनन फानन मे कंपनी प्रबंधन द्वारा उपचार हेतु सिंगरौली हॉस्पिटल बैढ़न लाया गया जहाँ उपचार के दौरान आज सुबह लगभग 6:00 बजे मौत हो गयी।

वही कुछ लोगो का कहना है कि मौत के बाद सुबह मे कंपनी प्रबंधन के द्वारा परिजन को बिना सूचना दिये बगैर आनन फानन मे शव को अस्पताल ले जा रहे थे तभी सिंगरौली हॉस्पिटल बैढ़न परिसर के पास शव को लेकर घंटो हंगामा मचा रहा और वही कोतवाली पुलिस व कंपनी प्रबंधन मौजूद और वही इस दुर्घटना से संबंधित मुआवजा नौकरी पर स्थानीय व परिजन अड़े रहे।

इनका कहना है

वही वरिष्ठ कांग्रेस नेता व नौगढ़ के वर्तमान नगर निगम पार्षद रामगोपाल पाल ने रिलायंस कंपनी प्रबंधन के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुये बताया कि वही कंपनी मे कई चालक वगैरह कार्यरत है वही पद जैसे डंफर आपरेटर पद का 3 प्रकार का वेतन वगैरह है स्थानीय जन को 40 हजार रूपये, कुछ का 80 हजार रूपये और वही बाहरी लोगो का 180000 हजार रूपये है ऐसा क्यों है ? सभी के साथ एक जैसा हो, रही बात मुआवजा नौकरी का नार्दन कोल फिल्डस की जैसे दुर्घटना होने पर मौत के बाद सभी परिजनों को सुविधा दिये जाये ।

वही यह भी आरोप लगे कि जिस डंफर वाहन से दुर्घटना हुयी है मेंटिनेन्स की कमी के कारण हुआ है नहीं तो ऐसा कुछ न होता है।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...