
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न इस भीषण गर्मी मे नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र इंदिरा वार्ड 41 फैक्ट्री रोड (शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी टोला के पास) गनियारी मे आज से लगभग 10 से 15 दिन से स्टाप नोजल पम्प से लगातार 24 घंटे घर – घर नल से पानी पहुँचने वाला अमृत नल जल योजना का पानी सड़क व घर गोदाम मे बह रहा है।
वही स्थानीय जन बताते है कि 7 से 10 मिनट सुबह मे केवल एक टाइम पानी मिल पाता है और वही कुछ लोग कहते है कि पानी कम मिल रहा है, जैसा आप देख व सुन सकते है।
वही नगर निगम प्रशासन के जल विभाग अधिकारी रामलाल शाह लोगो का फोन उठाना मुनासिब नहीं समझते है कारण जो भी हो ?
वही नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी व आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ कि नोजल को सुधारते हुये इस भीषण गर्मी मे लोगो को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal