Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नौगढ़ प्रीमियर लीग NPL 26 सीजन प्रीक्वार्टर फाइनल मैच

मां विंध्यवासिनी और सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न नौगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की अध्यक्षता कर रहे वार्ड 45 नौगढ़ के पार्षद रामगोपाल पाल के कुशल मार्गदर्शन में आज मुख्य अतिथि के आशीष चौबे विकाश मिश्रा, परमसुख दास फिलिंग स्टेशन ढोटी संचालक पंकज बैस, सिंगरौली स्पोर्ट्स शॉप संचालक कुलदीप सिंह बैस, दयानंद बैस, अमित वर्मा, काजू सेठ परसौना, विजय कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर अर्पित सिंह, बवाली तिवारी क्रीड़ा प्रभारी बैढन, मुकेश पाल, आशीष शुक्ला, नारायण देव शर्मा नौगढ़, श्रवण बैस, बिरहुलिया देवी नौगढ़ उपस्थित रहे।

वही आज के दिन का पहला मैच मुकाबला मां विंध्यवासिनी और विंध्याचल इंडियन के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करती हुई विंध्याचल की टीम ने 12 ओवर में 100 रन बनाये हैं, मां विंध्यवासिनी की टीम ने बहुत शानदार खेल दिखाते हुये जीता इस मैच के 9वे ओवर में अपने नाम किया और इस मैच के “मैन ऑफ द मैच “ अमित आजमगढ़ रहे और वही आज के दिन का दूसरा मुकाबला सिंगरौली स्पोर्ट्स और वर्मा 11 नवानगर के बीच खेला गया जिसमें 15 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुये सिंगरौली स्पोर्ट्स की टीम 286 रन बनाये जिसमें सूरज तिवारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 150 रन मात्र 45 गेंदों में बनाये जिसमें 22 गगनचुंबी छक्के शामिल थे और वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुये नवानगर की टीम 158 रन बना सकी और इस मैच के “मैन ऑफ द मैच” सूरज तिवारी रहे, मैन ऑफ द मैच के रूप में शानदार टी-शर्ट सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर शॉप के संचालक कुलदीप सिंह बेस्ट के माध्यम से प्रदान किया गया।

नौगढ़ प्रीमियर लीग के पहले दिन कमेंट्री में विनय दुबे, मनोज बैस, गायक दिलमोहन कहार और ऑनलाइन स्कोरिंग इतजोगी सिंह बैस और लाइव प्रसारण की भूमिका में संजय बैस और अंपायर इतजोगी सिंह,आशीष शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उक्त कमेटी कार्यकर्ता के रूप में मुख्य आयोजक बिपिन मिश्रा,संजय बैस, इतजोगी सिंह,अखिलेश सिंह बैस, पप्पू बैस, राम गणेश बैस, शंकर बैस, राजा नापित, अरविंद नापित, नीरज शर्मा, प्रीतम सिंह,अखिलेश पाल, लवकुश नापित सहित अन्य नौगढ़ वासियों के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...