
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली। बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के अम्बेडकर चौक के निकट स्थित सुशीला सोनी की गोमती पान मसाला दुकान में मध्यरात्रि चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने दुकान के साइड वाले दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लगभग 7 हजार रुपये कीमत का सामान तथा नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
घटना के समय क्षेत्र में पुलिस गश्त होने के बावजूद चोरी हो जाने से स्थानीय व्यवसायियों में नाराजगी और चिंता का माहौल है। पीड़ित सुशीला सोनी ने मामले की शिकायत बैढ़न कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पीड़ित का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से वे परेशान हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने की मांग कर रहे हैं।

बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal