बैढ़न में स्वर्णकार समाज का धर्मशाला निर्माण हेतु लोग आये आगे सहयोग राशि की घोषणा

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न नवागत “सिंगरौली सर्राफा व्यापार मंडल सिंगरौली” के तत्त्वाधान में विजय कुमार सर्राफ, प्रमोद कुमार सर्राफ, मुन्ना सिंह सोनी, गणेश सोनी (विंध्यनगर) के संरक्षक मंडल के अगुवाई में विगत दिवस जिला सर्राफा व्यापार मंडल का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सोनी (संजय) के अध्यक्षता में आज दिनांक 10/01/2026 शाम 3:00 बजे सोनी कटरा बैढ़न में एक बैठक आयोजित कर जिसमे सोनार समाज के इष्ट देव श्री अजमीढ महाराज जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बारी – बारी से पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा पुष्प अर्पित कर याद किया गया।

वही आज बैठक के दौरान जिला नवागत सर्राफा व्यापार के उपाध्यक्ष संजय सोनी (जयंत), पप्पूलाल सोनी (नवानगर), धनंजय सोनी (पप्पू), सर्वजीत सोनी (विंध्यनगर), रविकांत सोनी (डॉक्टर) को सर्व सम्मति से जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये और वही माला पहनाकर मुँह मीठा कराया गया।
जिला सर्राफा व्यापार के नवागत जिलाध्यक्ष के पहल पर स्वर्णकार समाज से संबंधित कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुयी और वही बैढ़न में स्वर्णकार समाज का धर्मशाला निर्माण कराने हेतु सहयोग राशि के लिये सर्व प्रथम सर्राफा जिलाध्यक्ष संजय सोनी (लालमणी जवेलर्स) के पांचो भाइयो के द्वारा 5 लाख रूपये, सूरज सोनी (स्व.माता प्रसाद) 1 लाख रूपये, गणेश सोनी (दयामय ज्वेलर्स) 1लाख 51हजार रूपये, सोनू मोनू (स्व. मदन सोनी) 50 हजार रूपये, मुन्ना सिंह सोनी (नगीना जवेलर्स) 1लाख 11हजार रूपये, शुभम सोनी (बिन्नी) 11 हजार रूपये, सिकंदर डाई वाले 51 हजार रूपये इत्यादि लोग सहयोग राशि देने की घोषणा किया गया और वही आगामी दिवस सामुदायिक भवन में पद का शपथ दिलाकर आगे जनहित में कार्य करने का रूपरेखा तैयार किया जायेगा ।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से मोहन सोनी, रामआश्रय सोनी, सुरेश सोनी, सूरज कुमार, रतन सोनी, अनिल सोनी, बाकेलाल सोनी, राजेश सोनी, सचिन, आत्माराम, अरुण, मंच का सफल संचालन डॉक्टर रविकांत सोनी ने किया और सर्राफा व्यवसायी व कारीगर भारी संख्या में उपस्थित रहे।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal