Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“सुशासन सप्ताह” के तहत जिले के विभिन्न पंचायतो में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न म.प्र.शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमें के देखरेख में “सुशासन सप्ताह” प्रशासन गांव की ओर 2025 का आयोजन 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की अंतिम छोर तक प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित कराना और साथ ही जन शिकायतों का समय बद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के साथ ही प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता को सुदृढ़ करना एवं शासन एवं नागरिकों के मध्य विश्वास एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है और इस कार्यक्रम के दौरान सेवा प्रदाय में सुधार हेतु प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही राज्य स्तरीय पोर्टलों पर प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है और वही शिविर के दौरान सीपीग्राम पोर्टल पर लंबित जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना, नागरिक चार्टर का अद्यतन एवं प्रभावी क्रियान्यवन किया जाना है।

इसी क्रम में आज जिले की ग्राम पंचायत खोखवा, कपुरदेई, अगरहवा सहित अन्य पंचायतो में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित नागरिकों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किये गये और वही मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा शिविर में आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों का परीक्षण कर उन्हे शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ के लाभ से लाभान्वित कराया गया।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...