Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली जिले मे पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन मे तनाव मुक्त “ध्यान योग शिविर” का हुआ आयोजन

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार द्वितीय विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के नेतृत्व में सिंगरौली जिले में साप्ताहिक हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित एवं व्यापक आयोजन किया जा रहा है और यह कार्यक्रम जिले के समस्त अनुभागों, थाना स्तर तथा निर्धारित स्थलों पर संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की गयी।

वही बताते है कि हार्टफुलनेस ध्यान सत्र के दौरान प्रतिभागियों को हृदय पर ध्यान केंद्रित कर मानसिक शांति प्राप्त करने, तनाव एवं मानसिक दबाव से मुक्ति, आत्म-संतुलन, भावनात्मक स्थिरता तथा सकारात्मक सोच विकसित करने के व्यावहारिक अभ्यास कराये गये और सत्र में यह जानकारी भी दी गयी कि नियमित ध्यान अभ्यास से एकाग्रता, निर्णय क्षमता, धैर्य, संवेदनशीलता एवं कार्य-कुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि होती है, जिससे पुलिसकर्मी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी संयम, विवेक एवं मानवीय संवेदना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकते हैं।

वही हार्टफुलनेस पद्धति के अंतर्गत ध्यान, प्रार्थना, स्वच्छ मनन एवं आत्म-निरीक्षण जैसे अभ्यासों के माध्यम से आंतरिक शांति एवं मानसिक स्पष्टता प्राप्त होती है जो पुलिस जैसे तनावपूर्ण सेवा क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी सिद्ध हो रही है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

पुलिस बल के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, तनावमुक्त एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना, कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना तथा जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

यह ध्यान कार्यक्रम जयभगवान मित्तल, श्रीमती रेवती, सच्चिनंद सिंह एवं अशोक तिवारी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न कराया गया जिनके सतत प्रयासों से “हार्टफुलनेस ध्यान सत्र” का सफल आयोजन संभव हो सका और इनके द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ध्यान अभ्यास के माध्यम से मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में विश्व ध्यान दिवस के अवसर सिंगरौली पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों के आंतरिक संतुलन एवं तनावमुक्त जीवन को दृष्टिगत रखते हुये तीन दिवसीय ध्यान योग शिविर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमे शिविर दिनांक 19/12/2025 से 21/122025 तक प्रतिदिन प्रातः 08:00 बजे से 09:30 बजे तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उनके परिवार जनों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गयी है।

उक्त शिविर का उद्देश्य पुलिस बल को ध्यान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा उनकी तनावपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार लाना है।

सिंगरौली पुलिस द्वारा भविष्य में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समग्र कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन एवं कार्य-क्षमता वृद्धि हेतु इस प्रकार के ध्यान, योग एवं कल्याणकारी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किये जाने की योजना है ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पी. एस. परस्ते, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना दिवेदी, थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, सूबेदार आशिष तिवारी व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...