Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

विधायक शाह ने हनुमान मंदिर परिसर का निरीक्षण कर निर्माण हेतु डीएमएफ मद से 15 लाख रुपये देने की घोषणा

सिंगरौली विधायक व निगम अध्यक्ष ने स्वच्छता पखवाड़ा के आज दूसरे दिन हनुमान मंदिर व जय स्तंभ पर की गयी साफ – सफाईविधायक शाह ने हनुमान मंदिर परिसर का निरीक्षण कर निर्माण हेतु डीएमएफ मद से 15 लाख रुपये देने की घोषणा

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न आज नवरात्रि अष्टमी के दिन स्वच्छता पखवाड़ा का आज दूसरा दिन श्री बड़े हनुमान मंदिर और जयस्तम्भ के आस पास सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, नगर निगम उपायुक्त आरपी बैस, वार्ड पार्षद सीमा जायसवाल, संतोष शाह (ददोली), अमित यादव, व्यापार संघ अध्यक्ष राजाराम केसरी सहित अन्य व्यापारियों एवं सामाजिक संगठन के पदाधिकारी व सदस्यो द्वारा साफ – सफाई कर कचरा वगैरह उठाया गया।

वही श्री बड़े हनुमान मंदिर परिसर मे निर्माण कार्य चल रहा है विधायक रामनिवास शाह ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर जरूरत क़ो देखते हुये डीएमएफ मद से 15 लाख रूपये देने की घोषणा की गयी और वही साथ – साथ जय स्तम्भ पर साफ सफाई कर शहीदों क़ो पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी ।नगर निगम के अधिकारी व जनप्रतिनिधियो के द्वारा जय स्तम्भ के आस पास निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाकर नया दुकान निर्माण, नाली – सड़क चौडीकरण निर्माण कार्य पर चर्चा की गयी बहुत जल्द ही कार्यवाही की बात कही गयी और वही कार्यक्रम समापन के बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम केसरी ने व्यापारियो व सामजिक संगठनों की तरफ से विधायक श्री शाह क़ो धन्यवाद संप्रेषित किया ।*उक्त अवसर पर संजीव अग्रवाल, अभिलाष जैन, भानु प्रताप, गोपाल अग्रवाल, सुरेंद्र नोतवानी, अशोक सिंह, गोरेलाल शाह, रंजू सिंह, कृष्णा शाह,अनिल सोनी (कतारु),नगर निगम उपेंद्र विशाल खत्री रामशरण, बल्ले, अशोक त्रिपाठी सहित अन्य व्यापारी व नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।*www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...