सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतें को अटेंड न करने वाले अधिकारियों पर जुर्माना लगाने के कलेक्टर ने दिये निर्देश
अधिकारी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समय सीमा में शिकायतों का तत्परता से करे निराकरण – कलेक्टर

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिले भर के ऐसे विभागीय अधिकारी जिनके द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतें को अटेंड नहीं किया गया है इनके विरुद्ध 100 रूपये प्रति शिकायत के दर से जुर्माना की राशि लगायी जाये तथा विभागीय अधिकारी निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें उक्त आशय का निर्देश कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये।
कलेक्टर ने विभागीय कार्य योजनाओं के प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में विभागों को जारी किये गये बजट में वित्तिय अनुशासन का पालन करते हुयें
शत प्रतिशत बजट का उपयोग सुनिश्चित करे।तथा नवीन वित्तिय वर्ष के बजट में योजनाओं के लक्ष्य के अनुरूप वित्तिय प्रावधान सुनिश्चित किया जायें और कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण करे जिससे विकास कार्यो को गति मिल सके और कलेक्टर ने इस आशय के भी निर्देश दिये कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लक्ष्य के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को हितलाभ दिया जाना सुनिश्चत किया जाये।
वही आगामी बैठक में मुझे लक्ष्य के अनुरूप प्रगति दिखनी चाहिये अन्यथा की स्थिति में संबंधित विभागीय अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि आयुष्मान निरामयम योजना की नियमिति रूप से मानीटरिंग करे तथा पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के प्रकरणो में तत्परता सजगता से कार्यवाही करे और उन्होंने बैठक के दौरान सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने – अपने स्तर से सभी योजनाओं का क्रियान्वन सुनिश्चित कराने के लिए नियमित रूप से मानीटरिंग करते रहे ताकि निर्धारित लक्ष्य को समय पर प्राप्त किया जा सके।
उक्त बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेंय, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुराग मोदी, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा, आबकारी अधिकारी खेमराज श्याम, उप संचालक पिछड़ा वर्ग योगेन्द्र राज, अधीक्षण यंत्री विद्युत आर.पी मिश्रा सहित उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार व्हीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal