बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी के.के. पाण्डेय व आशीष जैन चितरंगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चितरंगी एवं उनकी टीम द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये मृतिका पार्वती देवी के शव का पीएम कराने पर रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टी होने पर थाना चितरंगी मे हत्या करने एवं साक्ष्य छिपाने का अप. पंजीबध्द किया जाकर संदेही मृतिका के पति से पूछताछ की गयी ।
वही बताते है कि संजू दुबे पिता पन्नालाल दुबे उम्र 35 वर्ष निवासी ओडांगी थाना चितरंगी जिला सिंगरौली का है घटना दिनांक 11/02/2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी से जानकारी प्राप्त हुयी की पार्वती देवी को उसका पति संजू दुबे अस्पताल लेकर आया है जिसके गले मे खरोच का निशान है और वही अस्पताल में ही डाक्टर द्वारा पार्वती देवी को मृत घोषित कर दिया गया और वही सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी एवं उनकी टीम अस्पताल पहुँची एवं 18/25 मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तो मायके पक्ष के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलवाकर घटना से अवगत कराया गया। शव का पीएम डॉक्टर टीम से कराया गया था, पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुयी, इसी पर प्रथम दृष्टया धारा 103 (1), 238 बीएनएस का अपराध पाया जाने पर अपराध क्रमांक 58/2025 पंजीबंद कर विवेचना में लिया गया।*आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम*वही मृतिका के परिजनों से विस्तृत पूछताछ में पता चला की संदेही संजू दुबे जो कि मृतिका का पति है किसी अन्य महिला से प्रेंम संबध था इसी बात पर आये दिन संजू पार्वती के साथ झगडा और मारपीट करता रहता था दिनांक 11/02/2025 को भी ऐसा ही हुआ और संजू के मोबाईल पर एक फोन आय़ा पत्नी ने पूछा की किसका फोन है उक्त बात से संजू एका-एक उत्तेजित हो गया एवं दोनों मे विवाद शुरु हो गया जिसकी परिस्थिति हत्या में बदल गयी और आरोपी संजू ने कमरे के अन्दर ही पत्नी का गला दबा दिया जब पत्नी बेहोस होकर गिर गयी तो संजू द्वारा पास मे पड़े साडी के टुकडे से पुन: गला दबाकर मृत्यु की तसल्ली की इसके तत्पश्चात चिल्ला कर आस पास के लोगो को बताया कि पत्नी बेहोश होकर गिर गयी है ।उक्त कार्यवाही चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी, उनि. सुरेन्द्र यादव प्र.आर. लक्ष्मीकान्त मिश्रा, राजू रावत, आर. नन्दलाल यादव, भैयालाल यादव, सुदर्शन चौहान, सुभाष पाल, आशिष पाल का अहम भूमिका रही।www.badhtakarwan.com
पत्नी की हत्या कर राज छिपाने आरोपी पति को चितरंगी पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal