Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बैढ़न कोतवाली पुलिस ने दो मोटर साईकिल चोर क़ो किया गिरफ्तार कब्जे से 06 मोटर साईकिल बरामद, जल्द होंगे और गिरफ्त मे जांच जारी

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न विगत वर्ष थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी हुयी 6 मोटर साइकिलें बरामद कर दो लोगो क़ो गिरफ्तार किया गया उक्त मामले क़ो जिला पुलिस अधीक्षक मनोज खत्री ने खुलासा किया है।

वही बताते है क्षेत्र में लगातार हो रही मोटर साईकिल चोरियों को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक श्री खत्री द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि पूर्व में फरियादियों द्वारा थाना बैढन के न्यायालय परिसर, चुनकुमारी स्टेडियम, एनसीएल ग्राउंड, बस स्टैंड, समेत बैढ़न बाजार से मोटर साईकिल चोरी के संबंध में रिपोर्ट भी करायी गयी थी जो शहर में सिलसिलेवार हो रही मोटर साईकिल की चोरी को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार द्वारा शासन चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर मोटर साईकिल चोरों की पता तलाश की गयी जिसमें पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर खुटार के पिपराझांपी से कृष्णा कुमार साकेत पिता शिवदास साकेत उम्र 19 वर्ष एवं माडा के खम्हरिया से सुनील कुमार साकेत पिता श्याम सुंदर साकेत उम्र 20 वर्ष को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी तो उन्होंने 06 मोटर साइकिल चोरी करने का जुर्म कबूला तो पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही से उनके घर समेत आसपास के जंगलों से चोरी गयी 5 लाख 50 हजार कीमत की 6 मोटर साइकिल बरामद कर लीगयी जिसमें 3 हीरो स्प्लेण्डर प्लस क्र. MP 66MA 4604, MP 66MF 4469, MP 66MK 3222, अपाचे मोटरसाइकिल क्र. MP 66MF 9073, व बिना नंबरी सीडी डीलक्स एवं अन्य मोटरसायकल क्र. MP 66MK 8823 बरामद हुयी है।

वही पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा अपने महंगे शौक पूरा करने के लिये इन वाहनों की चोरी की गयी थी बेचने से पूर्व ही वह पकड़ा गये और पुलिस द्वारा आरोपीगणों से थाना अंतर्गत चोरी गयी अन्य मोटर साईक़िलों के संबंध में पूछताछ की जारी है ।

उक्त कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, उनि प्रियंका मिश्रा, उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि अरविंद द्विवेदी, सउनि पप्पू सिंह, सउनि लेखचन्द्र डोहर, सउनि सुरेन्द्र रावत, प्रआर जीतेन्द्र सेंगर, मुनेन्द्र राणा, मो. कौसर, अमित जायसवाल, धर्मेन्द्र रावत, रामकृष्ण बागरी, सुनील सिंह, आर. विकास तिवारी, मुनेन्द्र मिश्रा, राजकुमार शाक्य, जीतेन्द्र सिंह, संजू धुर्वे का अहम भूमिका रही।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...