Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली जिले के बाल विकास विभाग में करोड़ों का घोटाला


सिंगरौली:– सिंगरौली जिले के महिला बाल विकास केंद्र में करोड़ो का घोटाला उजागर हुआ है। यहां भ्रष्टाचारियों ने आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों की थालियों को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ दिया। बतादे कि 1500 आंगनबाड़ियों के नाम पर 5 करोड़ का बर्तन घोटाला किया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि 10-20 रुपये की मिलने वाली एक चम्मच की कीमत 810 रुपये लगाई गई है। इस हिसाब से 46,500 चम्मच 3 करोड़ 76 रुपये में खरीदी गई हैं। इतना ही नहीं एक सर्विंग चम्मच की कीमत 1348 रुपये है, ऐसे में 6200 सर्विंग चम्मच 83 लाख रुपये में खरीदी गईं। वहीं पानी पीने वाले एक जग की कीमत 1247 रुपये लगाई गई है, इस हिसाब से कुल 3100 जग 38 लाख रुपये के खरीदे गए। इसके अलावा 46,500 थालियों की कीमत प्रति नग 810 रुपए लगाया गया, जिसकी कुल लागत 3 करोड़ 76 लाख 65 हजार बताई जा रही है। इस प्रकार कुल 4 करोड़ 98 लाख की खरीदी की गई है। घोटाला उजागर होने के बाद से महिला बाल विकास अधिकारी राजेश गुप्ता सिंगरौली से गायब हैं। बताते हैं कि मीडिया के सवालों के जवाब से बचने के लिए महिला बाल विकास अधिकारी श्री गुप्ता दफ्तर ही नहीं आ रहे। हालांकि महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर जांच कराने की बात कही है अब आगे देखना है कि जांच में क्या निकल कर सामने आता है।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...