Singrauli News: आरटीओ उड़नदस्ता सिंगरौली द्वारा बिना परमिट वाहन जप्त कर चलानी कार्रवाई कर रहा है वहीं दूसरी ओर इन दिनों जन जागरूकता अभियान छेड़े हुए हैं उड़न दस्ता दल सिंगरौली इन दोनों काफी सुर्खियों में चल रहा है जिला परिवहन अधिकारी विक्रम राठौर के दिशा निर्देश में उड़नदस्ता प्रभारी अनिमेष जैन व

उनकी टीम लगातार शिकायत मिलने के आधार पर या औचक निरीक्षण के दौरान अवैध संचालित मालवाहक गाड़ियों में ताबड़तोड़ चलानी कार्रवाई कर व्यापक पैमाने में शासकीय राजस्व वसूला गया है।

प्रभारी अनिमेष जैन इन दिनों वाहन चालक वाहन स्वामी टांस्पोर्टरो को लगातार जन जागरूकता अभियान के जरिए संदेश दे रहे हैं कि मालवाहन का संचालन वैध रूप से करें साथ ही ड्राइवर के ड्रेस कोड पर ध्यान दें जन जागरूकता अभियान के समय पूछे गए सामान्य प्रश्न दो चालक हैं या नहीं लाइसेंस ब्रेक टायर प्रथम उपचार पेटी अग्नि सम्मान यंत्र हाई सिक्योरिटी नेम प्लेट लिफ्ट का लगा होना और गिरा के चलना खतरनाक हालत में गाड़ियों का परिवहन ना करना स्पीड गवर्नर सीट बेल्ट जैसे सामान्य प्रश्न को पूछना उनकी कमियों को दूर करने हेतु समय देकर छोड़ देना जिन माल वाहन गाड़ियों में मेजर ऑफेन्स है जैसे बिना परमिट बीमा फिटनेस प्रदूषण या मध्य प्रदेश के कराधान से संबंधित उल्लंघन है उनको स्पॉट में जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया जाता है।
उड़नदस्ता प्रभारी ने बताया है कि बहुत जल्द विभाग द्वारा POS मशीन , पोर्टेबल वेग्हिंग मशीन , स्पीड ट्रैकर , बॉडी बियर कैमरा की एनालाइजर उपलब्ध कराए जाएंगे उक्त स्स्टूमेंट में जहां एक तरफ अनर्गल आरोप प्रत्यारोप रूप से बचाव के साथ छवि में सुधार होगा वहीं दूसरी तरफ व्यापक पैमाने में शासकीय राजस्व एकत्रित होगा।
उड़नदस्ता प्रभारी ने बताया है कि मेरी टीम मेरे साथ पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही हैं टीम का लक्ष्य है सिंगरौली जिले को दुर्घटना व जाम से निजाद दिलाना है इसी कारण एक तरफ केंद्रीय मोटरयान अधिनियम एवं मध्य प्रदेश मोटर कराधान अधिनियम के प्रावधानों व रोड सेफ्टी नियमावली के अंतर्गत शासकीय राजस्व एकत्रित किया गया है वहीं दूसरी ओर जन जागरूकता जनकल्याण के रूप में उठाए गए कदम से आम जनमानस में चेतना का विकास हो रहा है उड़नदस्ता प्रभारी अनिमेष जैन ने बताया कि शासन की मनसा के अनुरूप उनके आदेश विभाग के निर्देश का अक्षरसा पालन कर बिना परमिट ओवरलोडिंग वाहन में कार्रवाई शख्ती से जारी रहेगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal