ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 02/11/2024
गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर सांसद – विधायक – महापौर – अध्यक्ष ने गौशाला का विधिवत मंत्रोचार के साथ किया, हर संभव चारा – पानी की व्यवस्था की कही महत्वपूर्ण बात

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न दीपावली के उपरांत गोवर्धन पूजा के दिन आज जिला मुख्यालय क़ृषि विज्ञान केंद्र के पास में गौशाला का शुभारंभ सीधी /सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, नगर निगम सिंगरौली महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, वार्ड 29 पार्षद रामनरेश शाह के द्वारा उदघाटन किया गया।

वही श्री डॉ. मिश्रा सांसद एवं विधायक श्री शाह द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया कि पानी – चारा का कोई कमी न पड़े और वही श्रीमती महापौर ने हर संभव इंतजाम की बात कही,मौके पर नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।
उक्त अवसर पर नगर निगम के उपायुक्त आरपी बैस, मुख्य कार्यपालन अधिकारी व्ही.पी. उपाध्याय,आदर्श वार्ड 40 पार्षद सीमा जायसवाल, भाजपा नेता नेता नरेश शाह, संतोष वर्मा, एसडीओ प्रभारी (विद्युत) प्रवीण गोस्वामी, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, कैलाश शाह, अशोक त्रिपाठी, रावेन्द्र सिंह, आशीष शुक्ला, अजय मिश्रा, रोहित चौरसिया, विवेक सिंह सहित अन्य सफाई मित्र साथी उपस्थित रहे।
www.badhtakakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal